विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand News: झारखंड में अब कांपेंगे नक्सली, DGP ने तैयार कर लिया धांसू प्लान; सभी SP को मिला ऑर्डर

Published: Tue, 04 Feb 2025 01:17 PM (GMT+05:30)

झारखंड सरकार नक्सलियों और अपराधियों के खिलाफ नए सिरे से एक्शन लेने जा रही है। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर ...और पढ़ें

झारखंड के डीजीपी ने नक्सलियों के खिलाफ लेंगे एक्शन (जागरण)
झारखंड के डीजीपी ने नक्सलियों के खिलाफ लेंगे एक्शन (जागरण)

HighLights

  1. नक्सलियों के खिलाफ एक्शन लेने की तैयारी में डीजीपी
  2. अब इन नक्सलियों के खिलाफ नए सिरे से इनाम होंगे घोषित

राज्य ब्यूरो, रांची। Jharkhand News: झारखंड में अब नक्सलियों और बदमाशों के बुरे दिन शुरू होने वाले हैं। दरअसल, सरकार और पुलिस मुख्यालय ने बड़ा निर्णय लिया है। पुलिस मुख्यालय अब नए सिरे से फरार नक्सलियों व अपराधियों के विरुद्ध राज्य सरकार इनाम की घोषणा करेगी। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर ऐसे अपराधियों व नक्सलियों को चिह्नित किया जा रहा है। उनका डेटा तैयार किया जा रहा है।

संगठन में उनके पद की भी खुफिया एजेंसी जानकारी जुटा रही है। राज्य में वर्तमान में 73 नक्सलियों-उग्रवादियों पर इनाम की राशि घोषित की गई है। यह घोषणा पूर्व में नक्सली-उग्रवादी संगठन में उनके पद के आधार पर हुई थी। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि समय के साथ कई नक्सलियों-उग्रवादियों के कद पार्टी में बढ़े, लेकिन इनाम की राशि पुरानी है।

डीजीपी अनुराग गुप्ता ने ही दिया था आइडिया

डीजीपी अनुराग गुप्ता ने भी पिछले दिनों सभी एसएसपी-एसपी को अपने क्षेत्र के कुख्यात अपराधियों-नक्सलियों, उग्रवादियों का डेटा तैयार करने का निर्देश दिया था। उन्होंने यह भी निर्देश दिया था कि उक्त अपराधियों, नक्सलियों, उग्रवादियों के बारे में संबंधित एसपी अपने अधीनस्थ अधिकारियों-कर्मियों को अवगत कराएं।

संगठित अपराध के फरार सदस्यों को भी चिह्नित किया जा रहा है, जिसकी सूची एटीएस तैयार कर रहा है। इनाम की नई सूची में सिर्फ गैंगस्टर ही नहीं, नशे के सौदागरों को भी शामिल करने की तैयारी है।

वर्तमान में कितने हैं इनामी

वर्तमान में जो 73 इनामी नक्सली-उग्रवादी हैं, उनमें एक करोड़ के चार इनामी पोलित ब्यूरो सदस्य व सेंट्रल कमेटी सदस्य, 25 लाख छह इनामी स्पेशल एरिया कमेटी सदस्य, 15 लाख के 12 इनामी रीजनल कमेटी सदस्य, 10 लाख के नौ इनामी जोनल कमांडर, पांच लाख के 15 इनामी सब जोनल कमांडर, दो लाख के 13 एरिया कमांडर व शेष एक लाख के इनामी सदस्य हैं।

इन गतिविधियों में शामिल रहते हैं नक्सली

  • नक्सली अक्सर पुलिस और सुरक्षा बलों पर बुरी तरह से हमला करते हैं, जिससे कई जवान शहीद हो जाते हैं।
  • नक्सली बम विस्फोट और आगजनी जैसी घटनाओं को अंजाम देते हैं, जिससे आम नागरिकों को भारी नुकसान पहुंचता है।
  • नक्सली अक्सर अमीर व्यक्तियों और सरकारी अधिकारियों का अपहरण कर फिरौती मांगते हैं।
  • नक्सली सरकारी संपत्ति जैसे कि स्कूल, अस्पताल और पुलिस स्टेशनों को नुकसान पहुंचाते हैं।
  • नक्सली अक्सर स्थानीय लोगों को अपने विचारों के अनुसार काम करने के लिए मजबूर करते हैं।

ये भी पढ़ें

Jharkhand News: झारखंड में पुलिस के एक्शन से नक्सलियों में हड़कंप, 3 कमांडर ढेर; डीजीपी ने दी चेतावनी

Jharkhand News: झारखंड में नक्सलियों की अब खैर नहीं! DGP ने 6 जिलों के SP को दे दिया स्पेशल टास्क

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।