Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand New DGP: झारखंड का अगला DGP कौन होगा? यूपीएससी को भेजे गए चार IPS के नाम; पढ़िए पूरी लिस्ट यहां

    Updated: Thu, 19 Sep 2024 08:16 AM (IST)

    Jharkhand Police News झारखंड सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के चार वरीय अधिकारियों के नाम पुलिस महानिदेशक पद के लिए संघ लोक सेवा आयोग को भेजे हैं। इनमें अ ...और पढ़ें

    झारखंड के अगले डीजीपी की तलाश शुरू (जागरण)
    झारखंड के अगले डीजीपी की तलाश शुरू (जागरण)

    HighLights

    1. झारखंड सरकार ने राज्य के अगले डीजीपी की तलाश शुरू कर दी है
    2. अजय कुमार सिंह को गत 26 जुलाई को डीजीपी पद से हटा दिया गया था

    राज्य ब्यूरो, रांची। Jharkhand News: हेमंत सोरेन सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (आइपीएस) के चार वरीय अधिकारियों का नाम पुलिस महानिदेशक पद के लिए संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) को भेजा है।

    इन अधिकारियों के नाम शामिल

    सूत्रों की माने तो इनमें 1990 बैच के आइपीएस अधिकारी अनिल पलटा व अनुराग गुप्ता तथा 1992 बैच के प्रशांत सिंह व आरके मल्लिक शामिल हैं।

    हालांकि, 1992 बैच के अधिकारी आरके मल्लिक जनवरी, 2025 में ही सेवानिवृत्त होने वाले हैं। 1989 बैच के आइपीएस अधिकारी अजय कुमार सिंह को राज्य सरकार ने गत 26 जुलाई को डीजीपी पद से हटा दिया था। तब से ही यह पद प्रभार में चल रहा है। अजय कुमार सिंह भी अगले वर्ष जनवरी में सेवानिवृत्त होने वाले हैं।

    वर्तमान में अनुराग गुप्ता DGP का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे हैं

    बता दें कि वर्तमान में अनुराग गुप्ता झारखंड के अतिरिक्त डीजीपी का प्रभार संभाल रहे हैं। सूत्रों को मुताबिक फुल टाइम डीजीपी के लिए अनुराग गुप्ता का नाम भी भेजा गया है। अनुराग गुप्ता काफी कड़क आईपीएस अधिकारी माने जाते हैं। झारखंड में नक्सलियों पर नकेल कसने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई है।

    कुछ दिन पहले समीक्षा बैठक में डीजीपी अनुराग गुप्ता ने छह जिलों बोकारो, चाईबासा, चतरा, गिरिडीह लातेहार व पलामू के एसपी को स्पेशल टास्क सौंपा था।

    Ranchi News: रांची में रहने वाले हर व्यक्ति की निकलेगी डिटेल, थाने में तैयार होगी लिस्ट; मकान मालिक पर सख्त नजर

    झारखंड में आतंकियों का ट्रेनिंग सेंटर खोलना चाहता था रांची का डॉक्टर, खतरनाक प्लानिंग जान ATS के भी उडे़ होश