Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand News: मधुमक्खियों के हमले के बाद एक ही परिवार के चार लोगों ने तोड़ा दम, पढ़ें क्या है पूरा मामला

    Updated: Mon, 23 Sep 2024 06:10 AM (IST)

    तुपुदाना ओपी क्षेत्र में मधुमक्खियों के हमले में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक महिला उसकी दो बेटियां और महिला का चचेरा भाई शाम ...और पढ़ें

    तुपुदाना ओपी क्षेत्र में मधुमक्खियों के हमले में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत।(फोटो सोर्स: जागरण)
    तुपुदाना ओपी क्षेत्र में मधुमक्खियों के हमले में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत।(फोटो सोर्स: जागरण)

    जागरण संवाददाता, तुपुदाना: झारखंड की राजधानी रांची से लगभग 20 किलोमीटर दूर तुपुदाना ओपी क्षेत्र में मधुमक्खियों के हमले में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक महिला, उसकी दो बेटियां और महिला का चचेरा भाई शामिल है।

    अपनी दोनों बेटियों के साथ गड्ढे में कूद गई महिला

    महिला गांव के ही समीप स्थित खेत में बने गड्ढे में अपनी बेटियों और भाई के साथ स्नान करने गई थी, इसी दौरान पास ही झाड़ी में मौजूद मधुमक्खियों ने उनपर हमला कर दिया। मधुमक्खियों ने सभी को डंक मारा, इससे घबराकर महिला अपनी दोनों बेटियों के साथ गड्ढे में कूद गई।

    बच्चे ने भी तोड़ा दम

    उसका घायल भाई किसी तरह भागकर गांव पहुंचा और लोगों को घटना की जानकारी दी। इस सूचना पर स्वजन ग्रामीणों के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और तीनों को बाहर निकाला, परंतु तबतक सभी की जान जा चुकी थी। इधर, घायल बच्चे को इलाज के लिए रिम्स ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया।

    यह भी पढ़ें: वर्ल्ड फूड इंडिया-2024 में झारखंड के फूड प्रोडक्ट्स ने बिखेरा जलवा, 30 से अधिक कंपनियों ने जताई निवेश की इच्छा

    खबरें और भी