विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand News: विपक्षी दलों की संयुक्त बैठक में भाग लेंगे हेमंत सोरेन, सीटों के फार्मूले पर मंथन की संभावना

By Pradeep singhEdited By: Arijita Sen
Published: Thu, 31 Aug 2023 10:28 AM (IST)

Jharkhand News मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जल्‍द ही विपक्षी दलों की संयुक्त बैठक में भाग लेने के लिए मुंबई जाएंगे। ...और पढ़ें

मुंबई में विपक्षी दलों की संयुक्त बैठक में भाग लेंगे हेमंत सोरेन।
मुंबई में विपक्षी दलों की संयुक्त बैठक में भाग लेंगे हेमंत सोरेन।

राज्य ब्यूरो, रांची। Jharkhand News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भाजपा विरोधी दलों के आईएनडीआईए (INDIA) गठबंधन में अहम भूमिका होगी। वह विपक्षी दलों की संयुक्त बैठक में भाग लेने के लिए मुंबई भी जाएंगे। झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष होने के नाते हेमंत सोरेन ने आरंभ से इसके लिए सक्रियता दिखाई है।

मुंबई बैठक में कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

उल्लेखनीय है कि वह कांग्रेस और राजद के सहयोग से राज्य में गठबंधन सरकार चला रहे हैं। इसकी भी संभावना है कि मुंबई बैठक में सीटों के तामलेल को लेकर भी बात आगे बढ़ सकती है।

ऐसे में सीटों के बंटवारे संबंधी फार्मूले पर सबकी नजर होगी। पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को नौ और झारखंड मुक्ति मोर्चा को पांच सीटें मिली थी। कांग्रेस ने दो सीटें बाबूलाल मरांडी के दल झारखंड विकास मोर्चा के लिए छोड़ी थी।

सीटों के तालमेल पर बढ़ सकती है बात आगे

झारखंड विकास मोर्चा का भाजपा में विलय हो चुका है। ऐसे में झारखंड मुक्ति मोर्चा की नजर अधिक सीटों पर है। हालांकि, कांग्रेस की हाल ही में नई दिल्ली में संपन्न हुई उच्चस्तरीय बैठक में नौ सीटों पर दावेदारी की गई है। बहरहाल, इस बार वामदलों की दावेदारी भी चार सीटों को लेकर है।

ऐसे में तालमेल बिठाना टेढ़ी खीर है। अभी तक झारखंड मुक्ति मोर्चा ने सीटों की दावेदारी को लेकर संयम बरता है। जबकि वामदलों का दावा है कि उन्हें सीटें नहीं मिलने की स्थिति में गठबंधन पर असर पड़ सकता है। मुंबई बैठक में इस सिलसिले में बात आगे बढ़ सकती है।

वर्तमान में झारखंड में डुमरी उपचुनाव को लेकर माहौल गर्म है। इस विधानसभा क्षेत्र से आईएनडीआईए गठबंधन से प्रत्याशी बेबी देवी चुनाव लड़ रही हैं। वह दिवंगत शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की पत्नी हैं।

वहीं आजसू के कद्दावर नेता रहे स्व. दामोदर महतो की धर्मपत्नी यशोदा देवी एनडीए प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रही हैं। मतदान पांच सितंबर को होना है।