यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jharkhand News: रेलवे बोर्ड की पहली महिला चेयरमैन बनीं जमशेदपुर की बहू जया वर्मा, IPS पति से हुई है शादी
रेलवे बोर्ड की पहली महिला चेयरमैन नियुक्त हुईं जया वर्मा सिन्हा जमशेदपुर की बहू हैं। उनकी ससुराल सोनारी के साकेत विहार में है। उनके पति नीरज सिन्हा ने ...और पढ़ें

HighLights
- रेलवे बोर्ड की पहली महिला चेयरमैन बनीं जमशेदपुर की बहू जया वर्मा।
- IPS पति नीरज सिन्हा से हुई है शादी।
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर: जमशेदपुर की बहू जया वर्मा भारतीय रेलवे बोर्ड की पहली महिला चेयरमैन निुयक्त हुई हैं। जया वर्मा की शादी जमशेदपुर के सोनारी के साकेत विहार में नीरज सिन्हा से हुई है।
1987 में नीरज सिन्हा और जया वर्मा एक साथ आइआरटीएस (इंडियन रेलवे ट्रैफिक सर्विसेज) अधिकारी बने थे। इसके लगभग डेढ़ वर्ष बाद दोनों विवाह सूत्र में बंध गए थे। जमशेदपुर से प्रयागराज (इलाहाबाद) बारात गई थी।
दक्षिण-पूर्व रेलवे की प्रिंसिपल चीफ ऑपरेटिंग मैनेजर जया वर्मा
जया वर्मा सिन्हा दक्षिण-पूर्व रेलवे की प्रिंसिपल चीफ ऑपरेटिंग मैनेजर रही थीं। वहीं, नीरज तीन वर्ष बाद 1990 में एक बार फिर संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा देकर आईपीएस बन गए।
बिहार कैडर से नियुक्ति के बाद नीरज सिन्हा जमशेदपुर में 1994 में सहायक पुलिस अधीक्षक रहे। इसके बाद यहां से चाईबासा में एसपी के रूप में पदस्थापित किए गए।
लगभग तीन माह चाईबासा में रहने के बाद नालंदा, फिर वहां से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली में आईबी में पदस्थापित रहे। हाल ही में उनकी बिहार में डीजी-सिविल डिफेंस के रूप में प्रतिनियुक्ति की गई है।
दिसंबर में शहर आई थीं जया वर्मा
जया वर्मा सिन्हा गत वर्ष दिसंबर में शहर आई थीं। उस समय नीरज सिन्हा लोयोला अल्युमनाई मीट में भाग लेने आए थे। इससे पहले भी वे यहां आती रहती थीं।
मेजर सीबी सिन्हा भी ज्यादातर दिल्ली में अपने बेटे-बहू के पास ही रहते हैं। सिन्हा दंपती की एक पुत्री है, जो अभी अध्ययनरत है।