Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand News: नक्सलियों की साजिश एक बार फिर नाकाम , दो IED बरामद

    By Jagran NewsEdited By: Paras Pandey
    Updated: Mon, 23 Oct 2023 04:00 AM (GMT+05:30)

    पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो थानांतर्गत ग्राम तुम्बाहाका के आसपास जंगली पहाड़ी क्षेत्र में पुलिस जवानों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से नक्सलियों द ...और पढ़ें

    दूसरे दिन भी नक्सलियों की साजिश विफल (फाइल फोटो)
    दूसरे दिन भी नक्सलियों की साजिश विफल (फाइल फोटो)

    जागरण संवाददाता, चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो थानांतर्गत ग्राम तुम्बाहाका के आसपास जंगली पहाड़ी क्षेत्र में पुलिस जवानों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा बड़ी संख्या में आइईडी लगाये गये हैं। सुरक्षाबल के जवान लगातार इन आइईडी को बरामद कर विनिष्ट कर रहे हैं। इसी क्रम में रविवार को भी सुरक्षाबलों ने 5-5 किलो के दो आइईडी बरामद किये हैं। सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर दोनों आइईडी को एसओपी का पालन करते हुए विनिष्ट कर दिया गया।

    बता दें कि प्रतिबंधित भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, चमन, कांडे, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील होने की सूचना पुलिस को मिली थी जिसके बाद से चाईबासा पुलिस, कोबरा 209, 203, 205 बटालियन, झारखंड जगुआर एवं सीआरपीएफ 60, 197, 157, 174, 193, 134, 26 बटालियन की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है। 

    इसी क्रम में 10 अक्टूबर से एक संयुक्त अभियान गोईलकेरा थानान्तर्गत ग्राम कुईडा, छोटा कुईडा, मारादिरी, मेरालगडा, हाथीबुरू, तिलायबेडा बोयपाईससांग, कटम्बा, बायहातु, बोरोय, लेमसाडीह के सीमावर्ती क्षेत्र एवं टोन्टो थानान्तर्गत ग्राम हुसिपी, राजाबासा, तुम्बाहाका, रेगड़ा, पाटातोरब, गौबुरू, लुईया के सीमावर्ती क्षेत्र में प्रारंभ किया गया है। अभियान के दौरान रविवार को टोंटो थानान्तर्गत ग्राम तुम्बाहाका के आस-पास जंगली पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगायी गयी दो आइईडी बरामद की गयी।