Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Uttarkashi Tunnel Rescue: उतराखंड की सुरंग से सुरक्षित निकले सभी श्रमिक, मजदूरों के परिवार में खुशी का माहौल

    By Jagran NewsEdited By: Shashank Shekhar
    Updated: Tue, 28 Nov 2023 08:53 PM (IST)

    Uttarkashi Tunnel Rescue उत्तरकाशी टनल हादसे के बाद 17वें दिन आखिरकार बड़ी सफलता मिली है। सभी श्रमिकों को रेस्क्यू कर बाहर निकाल लिया गया है। अब तक 41 ...और पढ़ें

    उतराखंड की सुरंग से सुरक्षित निकले सभी श्रमिक, मजदूरों के परिवार में खुशी का माहौल
    उतराखंड की सुरंग से सुरक्षित निकले सभी श्रमिक, मजदूरों के परिवार में खुशी का माहौल

    HighLights

    1. उत्तराखंड सुरंग से सुरक्षित निकाले गए सभी श्रमिक
    2. 16 दिनों के संघर्ष के बाद 17वें दिन बड़ी सफलता मिली है।
    3. सभी श्रमिकों को हवाई मार्ग से घर लाएगी हेमंत सरकार

    डिजिटल डेस्क, रांची। उत्तरकाशी टनल हादसे के 17वें दिन रेस्क्यू कर रही टीम को बड़ी सफलता मिली है। आखिरकार सभी श्रमिकों को धीरे-धीरे कर बाहर निकाल लिया गया है। इनमें से झारखंड के 15 मजदूर भी शामिल हैं। रांची के रहने वाला अनिल बेदिया के बेटे सबसे पहले बाहर निकाला गया।

    बता दें कि 16 दिनों के संघर्ष के बाद 17वें दिन बड़ी सफलता मिली है। अंतत: सिलक्यारा सुरंग में फंसे मजदूरों को सही सलामत बाहर निकालने के लिए काम चल रहा है। 

    उधर, श्रमिकों के परिवारवालों ने भी राहत की सांस ली है। एक ओर जहां श्रमिकों को दोबारा जिंदगी मिली है तो वहीं दूसरी ओर श्रमिकों के परिजनों की जान में जान आई है। श्रमिकों के परिवारवालों में खुशी का माहौल है।

    वहीं, सिल्कयारा सुरंग में फंसे झारखंड के एक श्रमिक की मां ने कहा कि मेरा बेटे 17 दिन टनल में फंसा है। मेरा बेटा जब बाहर आएगा तो मुझे खुशी होगी। जब तक मैं इसे अपनी आंखों से नहीं देखू लूंगी, मुझे विश्वास नहीं होगा।

    उधर, सिलक्यारा सुरंग में फंसे झारखंड के 15 श्रमिकों के लिए झारखंड सरकार ने घर वापस लाने की तैयारी कर रखी है। सरकार ने एलान किया है कि सभी श्रमिकों को हवाई मार्ग से घर लाए जाएंगे। सभी मजदूर झारखंड के अलग-अलग जिलों से हैं। हेमंत सोरेन सरकार की टीम उत्तरकाशी में मौजूद है।

    खबरें और भी

    1. रांची जिले के ओरमांझी थाना क्षेत्र के खिराबेडा गांव के भी तीन मजदूर अनिल बेदिया, राजेंद्र बेदिया सुखराम बेदिया शामिल है। हालांकि, गांव के नरेश बेदिया, ब्रजकिशोर बेदिया, राजू बेदिया, कृष्णा मुंडा, रवि बेदिया, शंकर बेदिया सहित नौ मजदूर उतराखंड गए हैं। स्वजनों के अनुसार, टनल में फंसे मजदूरों को बाहर निकालने के लिए जारी रेस्क्यू में साथी मजदूर भी लगे हुए हैं।

    2. गिरिडीह बिरनी के दो श्रमिक

    3. खूंटी के तीन

    4. रांची के तीन

    5. पश्चिमी सिंहभूम के सात श्रमिकों

    उत्तराखंड के उत्तरकाशी में सिल्क्यारा और डंडलगांव के बीच निर्माणाधीन टनल में फंसे झारखंड के श्रमिकों का हाल जानने गए उनके परिजनों को हर सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। टनल में फंसे श्रमिकों का हाल जानने उनके कई परिजन उत्तराखंड पहुंचे हैं।

    जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री ने परिजनों को हर सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। टनल में फंसे झारखंड के सभी 15 श्रमिक सुरक्षित हैं। इनमें से गिरिडीह के दो, खूंटी के तीन, रांची के तीन एवं पश्चिमी सिंहभूम के सात श्रमिकों के फंसे होने की पुष्टि हुई है।

    संबंधित जिला के उपायुक्त लगातार श्रमिकों के परिजनों से बातचीत कर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। इसके अतिरिक्त प्रवासी नियंत्रण कक्ष के माध्यम से भी अधिकारी टनल में फंसे श्रमिकों के परिजनों से लगातार संपर्क में है।

    यह भी पढ़ें: Uttarkashi Tunnel Rescue Live Update: 17 वें द‍िन बड़ी सफलता, सुरंग में फंसे 13 मजदूर को निकाला गया बाहर; बाक‍ियों को न‍िकालने का काम जारी