Jharkhand Nikay Chunav Live: 48 नगर निकायों में 61.83% मतदान, सरायकेला में सबसे अधिक और रांची में सबसे कम वोटिंग
Jharkhand Nikay Chunav Voting Live: झारखंड में नगर निकाय चुनाव के लिए वोटिंग समाप्त हो गई है। 48 नगर निकायों में 61.83 प्रतिशत मतदान हुआ है। सबसे अधिक सरायकेला नगर पंचायत में 75.34 प्रतिशत तथा सबसे कम रांची नगर निगम में 43.28 प्रतिशत मतदान हुआ है।
-1771854210811_m.webp)
जमकर हुई मारपीट। (जागरण)
डिजिटल डेस्क, रांची। Jharkhand Nikay Chunav Voting 2026 LIVE : झारखंड में नगर निकाय चुनाव के लिए आज वोटिंग हुई। इसके लिए पोलिंग बूथों के लिए सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए गए थे।झारखंड के 48 नगर निकायों में 61.83 प्रतिशत मतदान हुआ है। सबसे अधिक सरायकेला नगर पंचायत में 75.34 प्रतिशत तथा सबसे कम रांची नगर निगम में 43.28 प्रतिशत मतदान हुआ है। कुछ जगहों
Jharkhand Nikay Chunav Voting: 48 नगर निकायों में 61.83 प्रतिशत हुआ मतदान
झारखंड में 48 नगर निकायों में 61.83 प्रतिशत मतदान हुआ है। सबसे अधिक सरायकेला नगर पंचायत में 75.34 प्रतिशत तथा सबसे कम रांची नगर निगम में 43.28 प्रतिशत मतदान हुआ है।
Jharkhand Nikay Chunav Voting LIVE: रांची के हिंदपीढ़ी के इदरीसीया तंजीम में मारपीट
झारखंड निकाय चुनाव के दौरान रांची के हिंदपीढ़ी के इदरीसीया तंजीम में आखिरी क्षणों की वोटिंग के दौरान मारपीट की घटना सामने आ रही है।
झारखंड निकाय चुनाव के दौरान रांची के हिंदपीढ़ी के इदरीसीया तंजीम में आखिरी क्षणों की वोटिंग के दौरान मारपीट की घटना सामने आ रही है।#JharkhandNikayChunav #Ranchi pic.twitter.com/xIFujv8Pjm
— Piyush Pandey (@piyush_bebak_) February 23, 2026
Jharkhand Nikay Chunav Voting LIVE: रिंकू सिंह और समर्थकों ने रोकी अधिकारियों की गाड़ी
जुगशलाई चौक बाजार के धर्मशाला मतदान केंद्र के पास अंचलाधिकारी और प्रखंड विकास अधिकारी के वाहन के काफिले को रिंकू सिंह और समर्थकों ने बोगस वोट के विरोध में रोका। जमीन पर बैठकर महिलाएं कर रही विरोध
Jharkhand Nikay Chunav Voting LIVE: जुगसलाई में प्रत्याशी रिंकू सिंह के समर्थक के साथ मारपीट
रिंकू सिंह के समर्थक राहुल और शिशिर के साथ बूथ में घुसकर मारपीट। वोटर कार्ड और आधार कार्ड छीन लिया गया। मोबाइल भी छीनने का किया प्रयास, पुलिसकर्मी ने भी राहुल के साथ की मारपीट कमरे में बंद किया। करीब एक घंटे के बाद मतदान शुरू हुआ।
जुगसलाई में बूथ संख्या 177 में बोगस वोट को लेकर हंगामा, धरने पर बैठीं प्रत्याशी रिंकू सिंह

जुगसलाई मे सेंट एंथोनी के बूथ संख्या 177 में बोगस वोट को लेकर हंगामा, रिंकू सिंह धरना बैठी। वरीय अधिकारी मौके पहुंचे। मतदान बाधित। जमकर नारेबाजी
सरायकेला में 1 बजे तक 47.57 प्रतिशत वोटिंग, 50.1 प्रतिशत मतदान के साथ चाकुलिया आगे
Jharkhand Nikay Chunav Voting LIVE: सरायकेला खरसावां जिले में 1 बजे तक वोटिंग
नगर निगम आदित्यपुर - 34.82%
नगर पंचायत, सरायकेला- 47.57%
नगर परिषद, कपाली- 35.59%
पश्चिमी सिंहभूम में 1 बजे तक वोटिंग
चक्रधरपुर नगरपरिषद (खण्ड-ख)- 33.05%
चाईबासा नगरपरिषद (खण्ड-ख)- 34.59%
चाकुलिया नगर पंचायत चुनाव में दोपहर एकबजे तक 50.1 प्रतिशत मतदान
Jharkhand Nikay Chunav Voting LIVE: एक बजे तक पलामू में 38.60 प्रतिशत मतदान

पलामू में एक बजे तक मतदान
- मेदिनीनगर नगर निगम- 36.24%
- छतरपुर -36.46%
- हरिहरगंज -39%
- हुसैनाबाद -41.46%
- विश्रामपुर -39.86%
Jharkhand Nikay Chunav Voting: जामताड़ा में स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने लाइन में लगकर किया वोट

Jharkhand Nikay Chunav Voting Live: मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने दहिसोत बनहोरा के स्कूल में किया वोट

Jharkhand Nikay Election Live Voting: झारखंड की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने रांची नगर निगम चुनाव के लिए अपना मतदान कर दिया है। मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने संत अजय मिडिल स्कूल, दहिसोत बनहोरा के मतदान केंद्र संख्या 6 पर अपना मतदान किया। मंत्री ने आम जनता से निकाय चुनाव में बढ़चढ़ कर भाग लेने और मतदान करने की अपील की है। उन्होंने मतदान के बाद अपनी तस्वीर जारी करते हुए कहा है कि शहर की सरकार चुनने का ये लोकतांत्रिक माध्यम है। लोकतंत्र के इस महा पर्व में भाग लेकर अपने क्षेत्र के लिए शिक्षित, अनुभवी, दूरदर्शी और विकसित शहर बनाने की सोच रखने वाले जन प्रतिनिधि का चुनाव करें ।
Jharkhand municipal elections 2026: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने रांची में किया वोट

Jharkhand Nikay Chunav Voting Live: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सोमवार को नगर निकाय चुनाव के अंतर्गत श्रीकृष्ण लोक प्रशासन संस्थान, रांची स्थित मतदान केंद्र पर जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस मौके पर राज्यपाल ने कहा कि मतदान लोकतंत्र का एक अनिवार्य एवं सशक्त अंग है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने नागरिकों से स्वेच्छा एवं निष्पक्ष रूप से मतदान कर ऐसे जनप्रतिनिधियों का चयन करने का आग्रह किया, जो क्षेत्र, शहर एवं प्रदेश के समग्र विकास के प्रति संवेदनशील तथा प्रतिबद्ध हों।
Jharkhand Nagar Nigam Voting Live: जुगसलाई के R P पटेल हाई स्कूल में गेट बंद होने पर हंगामा

जुगसलाई में कई मतदाताओं के नाम गायब, मेयर प्रत्याशी नौशीन खान ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
-1771829452042_v.jpg)
Jharkhand Nikay Chunav Voting Live: जुगसलाई के वार्ड 9 सेंट जॉर्ज स्कूल में पहुंची मेयर प्रत्याशी नौशीन खान ने कहा कि यहां कई मतदाताओं के नाम गायब हैं, जिससे उन्हें परेशानी हो रही है। मेयर का दावा है कि जुगसलाई मे लगभग 3000 से 4000 वोट कट गए हैं।
झारखंड नगर निकाय चुनाव की वोटिंग में गड़बड़ी! मेयर प्रत्याशी नौशीन खान ने लगाया मतदाताओं का नाम काटने का आरोप #jharkhandmunicipalElection #Jugsalai pic.twitter.com/HMC02uyXv9
— जागरूक बिहार (@KBjagran) February 23, 2026
Jharkhand Nikay Chunav Live Voting: कोलकाता और मुंबई से आए सिंहभूम चेम्बर अध्यक्ष के बेटे और भतीजी

सिंहभूम चेम्बर के अध्यक्ष मानव केडिया अपने परिवार के साथ वोट देने जुगसलाई पहुंचे। उनके बेटे अरविन्द मुंबई से और भतीजी श्रुति कोलकाता से आए हैं।
Jharkhand Nikay Chunav Voting Live: धनबाद में 11 बजे तक 14.79 प्रतिशत वोटिंग, चिरकुंडा में 18.73 प्रतिशत मतदान

झारखंड में सुबह 11 बजे तक मतदान
- धनबाद नगर निगम- 14.79%
- चिरकुंडा नगर परिषद - 18.73%
- आदित्यपुर नगर निगम- 21.80%
- सरायकेला नगर पंचायत - 31.30%
- कपाली नगर परिषद - 22.13%
मानगो नगर निगम- 19.5%
चाकुलिया नगर पंचायत- 33.8%
जुगसलाई नगर परिषद-24.2%
Dhanbad Municipal Elections Live: गलत मतदान पर्ची से वोटिंग पर हंगामा

धनबाद नगर निगम के वार्ड संख्या आठ के बूथ संख्या 8/5 एकडा प्राथमिक विद्यालय और 8/8 बासुदेव गांधी स्मृति उच्च विद्यालय में वार्ड 9 के मतदान पर्ची पर मतदान कराने पर मतदाताओं ने हंगामा किया। एक मतदाता ने जब मतदान पर्ची देखा तो पाया कि चुनाव चिन्ह तो सही है, लेकिन प्रत्याशी का नाम गलत अंकित है। उस मतदाता के हंगामा किए जाने पर थोडी देर के लिए मतदान रुक गया। हालांकि उक्त बैलेट पेपर 37 मतदाता मतदान कर चुके थे, हालांकि उसी वैलेट पेपर 1 से 12 तक चुनाव चिन्ह और प्रत्याशी का नाम सही था। भोला विश्वकर्मा नामक मतदाता ने बताया कि जब वह मतदान करने के लिए गया तो उसे जो वोट डालने के लिए मतदान पर्ची मिला तो देखा कि उसमें चुनाव चिन्ह तो सही है, लेकिन चुनाव चिन्ह के सामने प्रत्याशी का नाम गलत अंकित है। गलती पकड़े जाने के बाद लोगों को पता चला कि वार्ड आठ में वार्ड 9 के मतदान पर्ची पर मतदान हो रहा था। इसी प्रकार एकड मध्य विद्यालय में भी गलती पकड़े जाने पर उक्त वेलैट पेपर से मतदान को रोक दिया गया। वहां भी 14 मतदाता मतदान कर चुके थे। हालांकि इसके अलावा और मतदान केंद्रों पर इस तरह की गड़बडिय़ां पाई गई। प्रीजाइडिंग आफिसर विश्वजीत मांजी ने बताया कि 50 - 50 वोल्म के दो वेलैट पेपर में इस तरह की गडबड़ी पाई गई है। उन्होंने बताया कि वेलैट पेपर की प्रिंटिंग के दौरान हुई गलती के कारण यह स्थिति पैदा हुई है। उन्होंने बताया कि 1से 11 तक वार्ड संख्या 8 लिखा था, बाकी 12 से 37 तक के पर्ची वार्ड संख्या 9 लिखा हुआ था। यदि शुरू में वार्ड संख्या 9 लिखा हुआ तो गलत पर्ची पर मतदान नहीं होने देते।
Jharkhand Nikay Chunav Voting Live: कोडरमा के 2 वार्डों में वोट का बहिष्कार, 10 बजे तक सिर्फ 7 वोट
Jharkhand municipal elections 2026: कोडरमा नगर पंचायत डोमचांच के दो वार्डो में चुनाव बहिष्कार की घोषणा का असर मतदान के दिन साफ नजर आया। मतदान के दिन सोमवार सुबह 10 बजे तक वार्ड संख्या 11 में महज सात वोट पड़े, जबकि वार्ड संख्या 5 में एक भी मतदाता मतदान केंद्र तक नहीं पहुंचा। वार्ड 11 में पड़े वोटों में अधिकांश बूथ लेवल पदाधिकारी एवं सरकारी कर्मियों के बताए जा रहे हैं। गौरतलब है कि इन दोनों वार्डों से वार्ड पार्षद पद के लिए किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल नहीं किया था। ऐसे में यहां केवल अध्यक्ष पद के लिए मतदान हो रहा है। पार्षद पद पर प्रत्याशी नहीं होने से मतदाताओं में उत्साह का अभाव साफ दिखा और मतदान केंद्रों पर सन्नाटा पसरा रहा।
Jharkhand Nikay Election Live: धनबाद में वोटिंग के दौरान हंगामा, पार्षद के भाई को दौड़ाकर पीटा

Jharkhand Nikay Chunav Voting LIVE: धनबाद नगर निगम में चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में चल रहा है। हालांकि वार्ड संख्या 27 के बूथ नंबर 06, 110, 111 और 112 में हंगामा हुआ। यहां वार्ड पार्षद पद की प्रत्याशी पुष्पा देवी और पिंकी उर्मिला देवी समर्थकों के बीच झड़प हो गई। झड़प और हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के समर्थकों को बूथों से हटा दिया। पुष्पा देवी के पति संजय कुमार सिंह का कहना है कि प्रत्याशी पिंकी देवी बीएलओ भी हैं और यहां मतदाताओं को रिझाने का काम कर रही हैं। उनके मित्र रमेश कुमार सिंह को कॉलर पड़कर प्रमोद कुमार यादव ने बाहर कर दिया। प्रत्याशी पिंकी देवी, प्रमोद कुमार यादव की रिश्तेदार हैं। संजय कुमार सिंह का कहना है कि वे लोग सड़क के बाहर थे और उन्होंने जबरन हमला कर दिया। इस पर प्रमोद कुमार यादव ने कहा कि संजय कुमार सिंह बिहार से घुसपैठिया लाकर यहां मतदान करवा रहे थे, इसीलिए रोका गया। प्रमोद यादव पिंकी देवी के अभिकर्ता के तौर पर यहां कार्यरत हैं।
Jharkhand municipal elections 2026: झारखंड में 9 बजे तक 10 से 11 प्रतिशत तक मतदान

Jharkhand Nikay Chunav Voting Live: 7 से 9 बजे तक मतदान प्रतिशत इस प्रकार हैं:
- गिरिडीह नगर निगम- 6.79 प्रतिशत
- बड़की सरैया नगर पंचायत- 10.09 प्रतिशत
- धनवार नगर पंचायत- 10.25 प्रतिशत
- मानगो नगर निगम- 8.4 प्रतिशत
- जुगसलाई नगर परिषद-11.4 प्रतिशत
- चाकुलिया नगर पंचायत- 14.4 प्रतिशत
- आदित्यपुर नगर निगम- 9.35 प्रतिशत
- सरायकेला नगर पंचायत- 13.68 प्रतिशत
- कपाली नगर परिषद - 8.99 प्रतिशत
- चक्रधरपुर नगरपरिषद – 9.44%
- चाईबासा – 10.68%
Jharkhand Municipal Voting Live: दिव्यांग मतदाता की पुलिस वालों ने की मदद, बूथ तक पहुंचाकर डलवाया वोट

बालक मध्य विद्यालय जुगसलाई मे वोट देने आएवोट देने आए मूलचंद अग्रवाल की पुलिस वालों ने मदद की। वो न सिर्फ व्हील चेयर को ढेल कर बूथ तक लाए, बल्कि रैंप मे भी चढ़ाने मे मदद की।
Jharkhand Nikay Election Live Voting: जुगसलाई में वोटिंग धीरे होने का आरोप, बूथ के बाहर खड़े वोटर्स

जुगसलाई नगर निकाय चुनाव के लिए वार्ड नंबर 2 अहलम इंग्लिश स्कूल मे मतदाताओ की भीड़। यहां दो बूथ मे क्रमशः 1058 और 1053 मतदाता है। मतदाताओं का कहना है कि यहां मतदान की प्रक्रिया बहुत ही धीरे है। वह पिछले एक घंटे से लाइन में लगे हैं, लेकिन आगे नहीं बढ़ पाए हैं।
Dhanbad Nikay Election Live Voting: धनबाद के उपायुक्त, एसएसपी समेत अन्य अधिकारी नहीं कर पाएंगे मतदान
Jharkhand municipal elections 2026 के लिए मतदान चल रहा है। ऐसे में मतदाता सूची में नाम नहीं होने के कारण कई लोग वोट नहीं डाल पा रहे हैं। इसमें धनबाद के उपायुक्त आदित्य रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, उपविकास आयुक्त सन्नी राज, नगर आयुक्त आशीष गंगवार, सदर अनुमंडल पदाधिकारी लोकेश बारंगे समेत अन्य शामिल हैं। उपरोक्त सभी अधिकारियों ने हाल के दिनों में योगदान दिया है, जबकि यह चुनाव वर्ष 2024 में हुए झारखंड विधानसभा चुनाव की मतदाता सूची के आधार पर हो रहा है।
Jharkhand Nikay Chunav LIVE: धनबाद में बुजुर्ग को कंधे पर उठाकर डलवाया वोट, व्हीलचेयर की व्यवस्था नहीं

Jharkhand Nikay Chunav Voting LIVE: धनबाद नगर निगम के मेयर व 55 पार्षद और चिरकुंडा नगर परिषद के अध्यक्ष और 21 पार्षद के लिए वोट डाले जा रहे हैं। धनबाद नगर निगम के वार्ड नंबर 20 में डिस्ट्रिक्ट सीएम स्कूल आफ़ एक्सीलेंस जिला स्कूल में बने मतदान केंद्र पर पहुंचे बाबूडीह के 77 वर्षीय दद्दन सिंह ने बताया कि कोई व्यवस्था नहीं है। व्हीलचेयर तक नहीं है। काफी परेशानी हो रही है। घुटने में दर्द रहता है। पर्यवेक्षक से कहा तो उन्होंने कहा चुनाव आयोग को लिखिए। रैंप भी नहीं बना हुआ है। यहां पांच बूथ बनाए गए हैं
Municipal Election Live: मानगो, आदित्यपुर व कपाली समेत 416 बूथों पर वोटिंग, मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में लगी लंबी कतारें
-1771816097476_v.jpg)
Nagar Nigam Voting Live: गुमला के 44 मतदान केंद्रों पर वोटिंग के लिए लंबी लाइन
-1771815860274_v.jpeg)
Jharkhand Nikay Chunav Voting Live: चाईबासा में सुरक्षा के पख्ता इंतजाम

Jharkhand Nikay Chunav 2026 live: पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा एवं चक्रधरपुर नगर परिषद क्षेत्र के सभी 87 मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से मतदान जारी है। सुबह से ही विभिन्न बूथों पर मतदाताओं की कतारें लगनी शुरू हो गईं। मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संचालित की जा रही है। मतदान शाम पांच बजे तक चलेगा। जिला समाहरणालय सभागार में स्थापित कंट्रोल रूम से जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका)-सह-उपायुक्त चंदन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अमित रेणु संयुक्त रूप से मतदान प्रक्रिया की पल-पल की निगरानी कर रहे हैं। सभी 87 मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनकी लाइव मॉनिटरिंग की जा रही है। इस चुनाव में नितिन प्रकाश, रमेश खिरवाल, सुनील सब, अनूप कुमार सुलतानिया, क़ाबू दत्ता, फैयाज़ ख़ान, मो सलीम, राधा मोहन बनर्जी एवं नितेश दोदराजका समेत अन्य प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला आज मतपेटियों में बंद होगा।