Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    झारखंड निकाय चुनाव के लिए नामांकन शुरू, पहले दिन पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल सहित कई ने किए नामांकन

    Updated: Fri, 30 Jan 2026 12:26 AM (IST)

    झारखंड में निकाय चुनाव (Jharkhand Nikay Chunav ) के लिए नामांकन प्रक्रिया गुरुवार से शुरू हो गई। पहले दिन धनबाद नगर निगम में पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्र ...और पढ़ें

    झारखंड निकाय चुनाव। (जागरण)

    झारखंड निकाय चुनाव। (जागरण)

    HighLights

    1. निकाय चुनाव नामांकन प्रक्रिया गुरुवार से हुई शुरू।

    2. धनबाद में पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल ने किया नामांकन।

    3. कई निकायों में पहले दिन नहीं हुए कोई नामांकन।

    राज्य ब्यूरो, रांची। निकाय चुनाव (Nikay Chunav) के लिए गुरुवार को नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले दिन धनबाद नगर निगम में पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल ने इसी पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया।

    इसी तरह, अन्य निकायों में मेयर, अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षदों के लिए कई प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। वहीं, कई निकायों में पहले दिन नामांकन का खाता भी नहीं खुला।

    नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन चतरा नगर परिषद अध्यक्ष के लिए एक अभ्यर्थी ने नामांकन किया। गढ़वा जिले के श्रीबंशीाधर नगर पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए भाजपा नेता राजेश कुमार देव उर्फ राजू सिंह की पत्नी सुधा देवी ने नामांकन पत्र दाखिल किया।

    पलामू जिले के पांचों नगर निकायों में पहले दिन कोई नामांकन नहीं हुआ। जिन निकायों में नामांकन का खाता भी नहीं खुला उनमें चास नगर परिषद, रामगढ़ नगर परिषद, गुमला नगर परिषद, साहिबगंज नगर परिषद, पाकुड़ नगर परिषद, लोहरदगा नगर परिषद, लातेहार नगर पंचायत तथा बुंडू नगर पंचायत आदि सम्मिलित हैं।

    चाईबासा व चक्रधरपुर, सरायकेला खरसावां जिला के निकायों में पहले एक भी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया।

    कांग्रेस के जिला अध्यक्षों के पास जमा हो रहे निकाय चुनाव के आवेदन

    वहीं, दूसरी ओर झारखंड में निकाय चुनाव की घोषणा के साथ ही कांग्रेस नेताओं ने सक्रियता बढ़ा दी है। सभी जिलों में पार्टी के जिला अध्यक्ष के पास निकाय चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों के आवदेन आ रहे हैं।

    पार्टी सूत्रों ने बताया कि इन आवेदनों के आधार पर वार्ड से लेकर मेयर पद तक के दावेदारों पर विचार किया जाएगा। जिला अध्यक्ष की अनुशंसा के उपरांत ही पार्टी की ओर से किसी को चुनाव लड़ने की अनुमति दी जाएगी। पार्टी के उम्मीदवार को सभी कार्यकर्ताओं का सहयोग मिलेगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- निकाय चुनाव में BJP नहीं करेगी प्रत्याशियों का एलान, बाबूलाल मरांडी बोले- मजबूत उम्मीदवारों को मिलेगा आंतरिक समर्थन