Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand Nikay Chunav के चक्रव्यूह को भेदने में जुटी BJP, क्या विधानसभा में करारी हार के बाद अब मिलेगी जीत?

    Updated: Mon, 10 Feb 2025 11:34 AM (IST)

    कोर्ट के आदेश के बाद झारखंड में निकाय चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। हालांकि दलीय आधार पर निकाय चुनाव होने की संभावना कम है। इस बीच झारखंड विधानसभ ...और पढ़ें

    झारखंड में निकाय चुनाव को लेकर हलचल हुई तेज
    झारखंड में निकाय चुनाव को लेकर हलचल हुई तेज

    HighLights

    1. निकाय चुनाव में अपनों की जीत का प्लान बनाने में जुटी भाजपा
    2. नगर-निकाय चुनाव दलीय आधार पर होने की संभावना कम

    राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड में एक बार फिर से नगर निकाय चुनाव की आहट शुरू हो हुई है। हालांकि, निकायों के चुनाव दलीय आधार पर होने की संभावना कम है, लेकिन भाजपा अपने कार्यकर्ताओं को स्थानीय निकाय चुनावों में ज्यादा संख्या में जीत दिलाने के लिए अभी से प्रयासरत है।

    पहले भी BJP कार्यकर्ताओं को मिली जीत

    इससे पहले भी रांची, मेदिनीनगर, धनबाद समेत ज्यादातर शहरी निकायों में भाजपा के नेता कार्यकर्ता विजयी रहे हैं।इस बार भी प्रदेश संगठन ऐसे कार्यकर्ताओं की पहचान में लगा है जो वार्ड से लेकर जिला स्तर तक होने वाले इन चुनावों में सशक्त तरीके से लग सकें।

    भाजपा का प्रदेश संगठन इन दिनों आंतरिक चुनाव की प्रक्रिया में लगा है। राज्य सरकार में निकाय चुनाव की हो रही चर्चा पर पार्टी गंभीरता से नजर रखे हुए है। मंडल से लेकर जिला स्तर तक विभिन्न समुदायों को प्रतिनिधित्व देकर पार्टी निकाय चुनाव का आधार तैयार करेगी।

    प्रशिक्षण और रणनीति तय करने के लिए हो सकती है बैठक

    • फरवरी महीने में ही प्रदेश भाजपा के बड़े नेता निकाय चुनाव की संभावना पर बैठक कर सकते हैं। इसमें जिलों में सक्रिय नेताओं से मिले फीडबैक के आधार पर जीत हार का आकलन किया जाएगा।
    • पार्टी रांची, बोकारो और धनबाद जैसे बड़े शहरों में अपने प्रत्याशी की जीत तय करने के लिए खास रणनीति बनाएगी।

    चाईबासा : नगर निकाय चुनाव में 38 बूथों पर मतदान करेंगे शहर के मतदाता

    नगर निकाय चुनाव को लेकर चाईबासा नगर परिषद की ओर से तैयारियां जोरों पर चल रही है। नगर निकाय चुनाव में अभी तक चाईबासा नगर परिषद में 35 बूथों पर मतदान किया जाता था, लेकिन 2025 के मतदाता सर्वे के अनुसार अब 38 बूथ बनाए गए हैं।

    खबरें और भी

    इस बार चुनाव में मतदाताओं की सहूलियत के लिए 3 बूथों का इजाफा किया गया है। नगर परिषद की प्रशासक संतोषिनी मुर्मू ने बताया कि वार्डवार मतदाता सर्वे रिपोर्ट को जिला प्रशासन को सुपुर्द कर दी गई है।

    नगर परिषद की प्रशासक संतोषिनी मुर्मू।

    अब जिला प्रशासन की ओर से उस रिपोर्ट को चुनाव आयोग को मेल पर भेज दी जाएगी। इस बार नगर निकाय चुनाव में सभी कोटि के मतदाताओं को मिलाकर कुल वोटर 36 हजार 498 है।

    उन्होंने बताया कि नगर निकाय चुनाव में आरक्षण अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व वार्ड पार्षदों को चुनाव आयोग और राज्य सरकार की ओर से मिलेगा। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और वार्डो में किस आधार पर आरक्षण की प्रक्रिया निर्धारित की जाएगी यह तो राज्य सरकार सर्वे का आंकलन करने के बाद ही तय करेगी।

    इससे पूर्व गत दिनों डोर-टू-डोर प्रगणक पदाधिकारी और अनुश्रवण समिति की ओर से सर्वे का काम किया गया था। सर्वे में 21 वार्डो के लिए 24 बीएलओ, 7 सुपरवाइजर और छह ऑपरेटर लगाए गए थे।

    इन लोगों ने पहले 21 वार्डो में डोर-टू-डोर सर्वे किया और सर्वे रिपोर्ट की नगर परिषद कार्यालय में डाटा इंट्री हुई। डाटा इंट्री के बाद रिपोर्ट को सार्वजनिक किया गया। तत्पश्चात जिला प्रशासन को रिपोर्ट सौंप दी गई।

    1400 वोटर पर बनाया गया एक बूथ

    नगर निकाय चुनाव को लेकर शहर के वार्डो में 1400 वोटरों पर एक बूथ बनाया गया है, ताकि वोटर को मतदान करने में उसी के एरिया के बूथ में मतदान करने का मौका मिले और ज्यादा समय कतारबद्ध में नहीं खड़ा होना पड़े।

    2011 में नगर परिषद चाईबासा में थे 26 वार्ड

    वर्ष 2011 में चाईबासा नगर परिषद के अंतर्गत कुल 26 वार्ड हुआ करते थे। उस समय शहर की कुल जनसंख्या 69 हजार 665 हुआ करती थीं। वहीं परिसीमन के बाद नगर परिषद क्षेत्र का आकार छोटा हो गया।

    जनसंख्या घट गई। नगर परिषद कर्मियों के अनुसार मौजूद समय में शहर 21 वार्ड वाले इस शहर की आबादी घटकर 36 हजार 498 हो गई।

    ये भी पढ़ें

    सहारा के निवेशकों के लिए आ गई बड़ी खुशखबरी, केंद्र सरकार ने कर दिया बड़ा एलान; जल्द खाते में आएगा पैसा

    Jharkhand News: RU में शिक्षक नियुक्ति को लेकर मचा बवाल, सड़कों पर उतरे NSUI कार्यकर्ता; लगाए ये गंभीर आरोप