Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand Police Promotion: झारखंड पुलिस के 38 अधिकारी बने सीनियर DSP, गृह विभाग ने जारी किया नोटिफिकेशन

    Updated: Wed, 12 Feb 2025 05:22 PM (IST)

    झारखंड पुलिस सेवा के 38 अधिकारियों को सीनियर डीएसपी के पद पर पदोन्नत (Jharkhand Police Promotion) किया गया है। विभागीय प्रोन्नति समिति की बैठक की अनुश ...और पढ़ें

    झारखंड पुलिस के 38 अधिकारी बने सीनियर DSP
    झारखंड पुलिस के 38 अधिकारी बने सीनियर DSP

    HighLights

    1. राज्य पुलिस सेवा के 38 अधिकारी सीनियर डीएसपी कोटि में प्रोन्नत
    2. विभागीय प्रोन्नति समिति की बैठक की अनुशंसा पर मुहर
    3. प्रमोशन को लेकर गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना

    राज्य ब्यूरो, रांची। राज्य पुलिस सेवा (Jharkhand Police Promotion) के 38 अधिकारियों को सीनियर डीएसपी रैंक में प्रोन्नति दे दी गई है। विभागीय प्रोन्नति समिति की बैठक की अनुशंसा के आधार पर उन्हें प्रोन्नति मिली है।

    इसके बाद गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने इससे संबंधित अधिसूचना भी जारी कर दी है। जारी अधिसूचना के अनुसार ये डीएसपी अपने वर्तमान पदस्थापन के स्थान पर ही पदस्थापित रहेंगे। उनके पद को ही वरीय पुलिस उपाधीक्षक कोटि में उत्क्रमित कर दी गई है।

    ये हैं डीएसपी, जिन्हें सीनियर डीएसपी रैंक में दी गई है प्रोन्नति

    महरूल होदा (जैप-8, लेस्लीगंज, पलामू), अनूप कुमार बड़ाईक (आइटीएस), समीर कुमार तिर्की (मुख्यालय लोहरदगा), बचनदेव कुजूर (पटमदा), रजत मणिक बाख्ला (निरसा), सतीश चंद्र झा (जैप-3, गोविंदपुर, धनबाद), पुरुषोत्तम कुमार सिंह (बाघमारा), कुमार वेंकटेश्वर रमण (डीएसपी सिटी रांची), प्रमोद कुमार केशरी (यातायात रांची), संदीप कुमार गुप्ता (आइआरबी-4 लातेहार)।

    विकास चंद्र श्रीवास्तव (अनुसंधान प्रशिक्षण विद्यालय), सुमित कुमार (सीसीआर, धनबाद), राजा कुमार मित्रा (जैप-5, देवघर), राज किशोर (विशेष शाखा, सीएम सुरक्षा), अजीत कुमार विमल (बरही), चंदन कुमार वत्स (मुख्यालय, रामगढ़), ज्ञान रंजन (झारखंड जगुआर), कौशर अली (मुख्यालय-2, गिरिडीह), अमर कुमार पांडेय (मुख्यालय-1, रांची), मनोज कुमार महतो (नाला, जामताड़ा)।

    रनवीर सिंह (मुख्यालय, सिमडेगा), मनोज कुमार झा (लेस्लीगंज, पांकी), अभिषेक कुमार (विशेष शाखा, एसआइबी), धीरेंद्र नारायण बंका (मुख्यालय-2, धनबाद), ओम प्रकाश तिवारी (जैप-2, टाटीसिल्वे), सुदर्शन कुमार आस्तिक (एसीबी), संजय कुमार-1 (एटीएस), विजय कुमार महतो (दुमका)।

    संजीव कुमार बेसरा (सदर, रांची), अजय केरकेट्टा (किरीबुरू), जयदीप लकड़ा (मनोहरपुर), जीतवाहन उरांव (गिरिडीह), दिलीप खलखो (जैप-10, होटवार), सुनील कुमार रजवार (झारखंड जगुआर), आनंद ज्योति मिंज (झारखंड जगुआर), समीर कुमार सवैयां (सरायकेला), श्रद्धा केरकेट्टा (लोहरदगा) व दीपक कुमार-2 (झारखंड जगुआर)।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- Jharkhand Land Mutation: जमीन मालिकों के लिए राहत, दाखिल-खारिज पर सरकार ने लिया बड़ा फैसला

    ये भी पढ़ें- Jharkhand Police: झारखंड में सभी जिलों के SP तक पहुंचा ADG का नया निर्देश, अब से हर हाल में करना होगा ये काम