Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand News: PTC मुख्य परीक्षा में 168 में से 143 जवान फेल, 19 लोग हथियार तक नहीं चला पाए

    Updated: Sun, 22 Dec 2024 01:07 PM (GMT+05:30)

    राज्य पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित पीटीसी मुख्य परीक्षा में जवानों का बेहद हैरान करने वाला प्रदर्शन देखने को मिला। इस परीक्षा में कुल 168 जवान शा ...और पढ़ें

    PTC मुख्य परीक्षा में हथियार नहीं चला पाए 19 जवान
    PTC मुख्य परीक्षा में हथियार नहीं चला पाए 19 जवान

    HighLights

    1. पीटीसी मुख्य परीक्षा में 168 जवानों में से केवल 25 जवान हुए पास
    2. 143 फेल जवानों को फिर देनी पड़ेगी परीक्षा

    राज्य ब्यूरो, रांची। राज्य के पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित पीटीसी मुख्य परीक्षा में शामिल कुल 168 जवानों में 143 जवान फेल हो गए हैं। इनमें 19 जवान ऐसे हैं, जो हथियार नहीं चला पाए। उन्हें फायरिंग मामले में फेल किया गया है।

    • कई ऐसे जवान हैं, जिनका ड्रिल में निराशाजनक प्रदर्शन रहा। वहीं कुछ जवान ऐसे भी रहे, जो मैप रीडिंग नहीं कर पाए। असफल अभ्यर्थियों को फिर से परीक्षा देनी होगी।
    • इस परीक्षा में कुल 25 जवानों को ही सफलता मिली है। ये फायरिंग, लिखित व ड्रिल सहित सभी विषयों में सफल हुए हैं।

    परीक्षा में पास हुए ये 25 जवान

    वीरेंद्र उरांव (दुमका), डेविड हंस (रांची), अशोक उरांव (जमशेदपुर), राजेश प्रियदर्शी टुडू (साहिबगंज), फिलिप टोपनो (रांची), सुनीता देवी (पलामू), तमन्ना खातुन (गिरिडीह), प्रमोद सिंह (रांची), राजो कुमार (रांची), विभाष कुमार (देवघर)।

    चंदन कुमार सिन्हा (सीआइडी), सुहैल खान (रांची), विनोद कुमार गुप्ता (विशेष शाखा), आनंद शंकर सिंह (रांची), सुरेश कुमार रवि (पलामू), योगेंद्र बैठा (पलामू), प्रेम आलोक कुजूर (पलामू), रविंद्र कुमार सिंह (पलामू), उमाशंकर शुक्ला (लातेहार)।

    अजय कुमार पासवान (लातेहार), रामचरित्र यादव (पलामू), गायना मुर्मू (जामताड़ा), संजय कुमार सिंह (दुमका), शोभा खड़िया (खूंटी) व दीपनारायण सिंह (सरायकेला)।

    फायरिंग में फेल हुए ये 19 जवान

    सनत किस्कू (साहिबगंज), देवनारायण मुर्मू (चाईबासा), पशुपति महतो (जमशेदपुर), रिफाइल हांसदा (देवघर), डांगो होनहागा (जमशेदपुर), अजय कुमार (जामताड़ा), विनय मुंडू (चाईबासा), जितेंद्र कुमार सिंह (देवघर)।

    राहुल कुमार (रांची), श्याम सुंदर कुमार (धनबाद), सनरती बारला (सिमडेगा), श्रवण कुमार (पलामू), पंकज उरांव (रांची), संजय कुमार यादव (जमशेदपुर), महेंद्र महतो (पलामू)।

    गंगाधर महतो (धनबाद), राजीव कुमार (जमशेदपुर), बालमुकुंद प्रसाद (जमशेदपुर) व मकसूद आलम (चाईबासा)।

    'प्रहरी' पहल के तहत जवानों ने की गश्त

    खरसावां थाना क्षेत्र के विभिन्न चौक-चौराहों पर 'प्रहरी' पहल के तहत पुलिस टीम ने वाहन जांच अभियान चलाया। एसआइ प्रकाश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने खरसावां शहरी क्षेत्र के पक्का तालाब, गोंदपुर चौक, चांदनी चौक, बुरुडीह आईटीआई, हाई स्कूल चौक, ब्लाक मोड़, आमदा रोड़, भट्टी चौक आदि स्थानों पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान वाहनों के कागजात, हेलमेट आदि की जांच की गई।

    वैध कागजात नहीं लेकर चलने व बगैर हेलमेट पहने वाहन चलाने वालों को चेतावनी देकर छोड़ा गया। साथ ही कहा गया कि भविष्य में यातायात नियमों के अनदेखी करने पर चालान कटेगा।

    स्कूल-कॉलेज व भीड़भाड़ वाले चौक-चौराहों पर पुलिस के जवानों ने गश्त की। आगे भी इस तरह का अभियान जारी रखने की बात कही गयी। थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि बगैर हेलमेट व वैध कागजात के वाहन चलाने वालों का चालान काटा जाएगा।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें

    MS धोनी के बाद राजनीतिक दलों पर आवास बोर्ड की नजर, जल्द हो सकती है बड़ी कार्रवाई

    Jharkhand News: अमित शाह पर बरसे मीर, कहा- देश में पहली बार ऐसा गृह मंत्री जिसे कानून से ही नफरत