विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

झारखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल: 46 IPS इधर से उधर, हजारीबाग से देवघर तक बदले गए SP, मनोज कौशिक बने ADG मुख्यालय

Published: Sat, 18 Apr 2026 06:16 AM (IST)Updated: Sat, 18 Apr 2026 09:18 PM (IST)

झारखंड सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल किया है। 40 से अधिक IPS अधिकारियों का ...और पढ़ें

झारखंड पुलिस अधिकारियों का बड़ी संख्या में तबादला।

झारखंड पुलिस अधिकारियों का बड़ी संख्या में तबादला।

HighLights

  1. 40 से अधिक IPS अधिकारियों का तबादला और पदस्थापन हुआ।

  2. हजारीबाग, देवघर, बोकारो सहित कई जिलों के SP बदले।

  3. वरिष्ठ IPS अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपे गए।

राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड सरकार के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने देर रात राज्य की पुलिस प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल किया है।

राज्यपाल के आदेश से जारी अधिसूचना के तहत सरकार ने राज्य के 46 आइपीएस अधिकारियों का तबादला व अतिरिक्त प्रभार आदि सौंपा है। शुक्रवार को जारी अधिसूचना के बाद शनिवार को उनका मूवमेंट आर्डर भी निकल गया और अधिकतर ने अपना पदभार भी ग्रहण कर लिया है।

जिनका तबादला हुआ है, उनमें 11 जिलों के एसपी भी शामिल हैं। जिन जिलों के एसपी बदले गए हैं, उनमें पाकुड़, सरायकेला-खरसांवा, गढ़वा, देवघर, कोडरमा, पलामू, रामगढ़, बोकारो, चतरा, खूंटी व जामताड़ा जिला शामिल है।

सरकार ने प्रशासनिक कार्यकुशलता को बढ़ाने के उद्देश्य से भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारियों का तबादला और पदस्थापन किया है।

इस फेरबदल में फील्ड पोस्टिंग के साथ-साथ मुख्यालय स्तर पर भी महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। इसी दिन इससे पहले आईएएस अधिकारियों का भी ट्रांसफर हुआ है।

वरिष्ठ अधिकारियों को मिला अतिरिक्त जिम्मा

- मनोज कौशिक (2001 बैच): अपराध अनुसंधान विभाग (CID) के ADG के साथ अब ADG मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे।

- पंकज कम्बोज (2005 बैच): झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन के MD के साथ IG मानवाधिकार की भी जिम्मेदारी संभालेंगे।

- नरेन्द्र कुमार सिंह (2006 बैच): इन्हें IG अभियान बनाया गया है और IG पलामू का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

इन जिलों को मिले नए कप्तान (SP)

सरकार ने कई महत्वपूर्ण जिलों के पुलिस अधीक्षकों को स्थानांतरित किया है:

| अधिकारी का नाम | नया पदस्थापन (जिला/इकाई) |

| अमन कुमार | पुलिस अधीक्षक, हजारीबाग |

| प्रवीण पुष्कर | पुलिस अधीक्षक, देवघर |

| नाथू सिंह मीणा | पुलिस अधीक्षक, बोकारो |

| कपिल चौधरी | पुलिस अधीक्षक, पलामू |

| निधि द्विवेदी | पुलिस अधीक्षक, सरायकेला-खरसावां |

| मुकेश कुमार लुनायत | पुलिस अधीक्षक, रामगढ़ |

| शम्भू कुमार सिंह | पुलिस अधीक्षक, जामताड़ा |

| अनुदीप सिंह | पुलिस अधीक्षक, पाकुड़ |

| आशुतोष शेखर | पुलिस अधीक्षक, गढ़वा |

| ऋषभ गर्ग | पुलिस अधीक्षक, खूंटी |

| सुमित कुमार अग्रवाल | एसपी, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) |

| राजकुमार मेहला | एसपी, आतंकवाद निरोधी दस्ता (ATS) |

IG स्तर पर भी हुए बदलाव

- शैलेन्द्र कुमार सिन्हा: पलामू से स्थानांतरित कर IG बोकारो बनाया गया है।

- माईकेलराज एस०: इन्हें IG रेल की जिम्मेदारी दी गई है।

- सुनील भाष्कर: अब IG झारखंड सशस्त्र पुलिस (JAP) के पद पर तैनात होंगे।

- क्रांति कुमार गेड़िदेशी: इन्हें IG निगरानी-सह-सुरक्षा (विद्युत बोर्ड) बनाया गया है।

युवा अधिकारियों की तैनाती

कई प्रशिक्षु और सहायक पुलिस अधीक्षकों को SDPO के रूप में नई जिम्मेदारी दी गई है:

- दिव्यांश शुक्ला: SDPO, हुसैनाबाद

- राघवेन्द्र शर्मा: SDPO, पतरातू

- सैयद मुस्तफा हासमी: SDPO, चक्रधरपुर

- निखिल राय: ASP, कोतवाली (रांची)

IMG_20260418_055304IMG_20260418_055320IMG_20260418_055334IMG_20260418_055348IMG_20260418_055401

यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। सभी अधिकारियों को अपने नए पदस्थापन स्थल पर अविलंब योगदान देने का निर्देश दिया गया है।

बता दें कि आईएएस और आईपीएस दोनों का भारी संख्या में शुक्रवार को तबादला हुआ है। अभी सभी जिलों में ट्रेज़री घोटाला की जांच का सख्त निर्देश वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने दिया हुआ है।