Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    धनबाद में छेड़छाड़ और रांची में दुष्कर्म की वारदातें बढ़ीं, झारखंड पुलिस के रिपोर्ट कार्ड में अहम खुलासा

    By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
    Updated: Wed, 06 Sep 2023 09:01 AM (IST)

    Jharkhand News झारखंड में महिलाओं व लड़कियों की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। छेड़खानी दुष्‍कर्म दहेज प्रताड़ना व दहेज हत्‍या जैसी वारदातों को अंजा ...और पढ़ें

    झारखंड में महिलाओं की वर्तमान स्थिति पर एक नजर।
    झारखंड में महिलाओं की वर्तमान स्थिति पर एक नजर।

    HighLights

    1. 794 ने गंवाई अस्मत, 690 का हुआ अपहरण।
    2. राज्य में किसी न किसी रूप से शिकार हुईं 2832 महिलाएं-लड़कियां।

    राज्य ब्यूरो, रांची। Jharkhand News: झारखंड में महिलाएं-लड़कियां अब भी सुरक्षित नहीं हैं। वह किसी न किसी रूप में प्रताड़ित हो रही हैं। इसका पर्दाफाश झारखंड पुलिस के ही आंकड़े कर रहे हैं। पिछले छह महीने में जनवरी से लेकर जून तक 2832 लड़कियां-महिलाएं किसी न किसी रूप से शिकार हुईं हैं। इनमें 101 बेटियां दहेज के लिए मार दी गईं

    झारखंड में महिलाओं की स्थिति पर एक नजर

    राज्य में 864 लड़कियां दहेज के लिए इस कदर परेशान हो गईं कि उन्हें पुलिस का सहारा लेना पड़ा। वह परेशान होकर थाने पहुंचीं और दहेज प्रताड़ना की प्राथमिकी कराई। दुष्कर्म के मामले भी कम होने का नाम नहीं ले रहे।

    छह माह में 794 लड़कियों-महिलाओं ने अपनी अस्मत गंवाईं, उनके साथ दुष्कर्म हुआ। इन छह महीनों में 690 बहू-बेटियों का अपहरण हुआ। 383 लड़कियों ने अपने साथ छेड़खानी के मामले में प्राथमिकी कराईं हैं।

    धनबाद में सर्वाधिक छेड़खानी

    झारखंड पुलिस के आंकड़े बता रहे हैं कि धनबाद में छेड़खानी की घटनाएं सर्वाधिक हुईं हैं। जनवरी में राज्य में कुल छेड़खानी की 81 घटनाएं घटीं, जिनमें धनबाद में सर्वाधिक 20 घटनाएं दर्ज हैं।

    फरवरी में घटित छेड़खानी की 54 घटनाओं में 18 धनबाद में, मार्च में घटित छेड़खानी की 60 घटनाओं में धनबाद में 16, अप्रैल में घटित 60 घटनाओं में धनबाद में 15, मई में घटित 52 में धनबाद में पांच व जून में घटित छेड़खानी की 76 घटनाओं में सिर्फ धनबाद में 14 मामले दर्ज हुए हैं।

    सर्वाधिक दुष्कर्म रांची में

    राज्य में छह माह में दुष्कर्म की 794 घटनाओं में सर्वाधिक रांची में दर्ज की गईं हैं। जनवरी, फरवरी, मार्च व अप्रैल में सर्वाधिक दुष्कर्म की घटनाएं रांची में हुईं, मई में रांची दूसरे स्थान पर व जून में फिर पहले स्थान पर पहुंच गई। छह महीने में रांची में सबसे अधिक 106 दुष्कर्म के मामले आए। मई महीने में गिरिडीह ने रांची को पीछे किया, यहां 21 मामले दर्ज हुए।

    खबरें और भी

    माह दुष्‍कर्म अपहरण छेड़खानी दहेज हत्‍या दहेज प्रताड़ना
    जनवरी 105 99 81 12 119
    फरवरी 128 103 54 15 115
    मार्च  110 102 60 15 122
    अप्रैल 113 131 60 15 131
    मई 177 147 52 24 210
    जून 161 108 76 20 167
    कुल 794 690 383 101 864