Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Champai Soren: चंपई सोरेन पर नजरें, कब ज्वाइन करेंगे BJP? दिल्ली में टॉप लीडरशिप करेगी आखिरी फैसला

    Updated: Mon, 19 Aug 2024 07:45 PM (IST)

    चंपई सोरेन को भाजपा (Champai Soren) में शामिल कराने की तारीख केंद्रीय नेतृत्व तय करेगा। चंपई सोरेन के भाजपा में शामिल होने का मामला झारखंड भाजपा के चु ...और पढ़ें

    चंपई सोरेन को भाजपा में शामिल कराने की तारीख तय करेगा केंद्रीय नेतृत्व। (फाइल फोटो)
    चंपई सोरेन को भाजपा में शामिल कराने की तारीख तय करेगा केंद्रीय नेतृत्व। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. चंपई सोरेन को भाजपा में शामिल कराने की तारीख तय करेगा केंद्रीय नेतृत्व
    2. अमित शाह और कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के दिल्ली से बाहर रहने से टली मुलाकात
    3. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दिल्ली में, लेकिन मिलने की नहीं थी योजना

    राज्य ब्यूरो, रांची। Champai Soren News पूर्व मुख्यमंत्री और झामुमो के कद्दावर नेता चंपई सोरेन सोमवार को दिल्ली में ही रहे। भाजपा के केंद्रीय नेताओं से उनकी मुलाकात नहीं हुई। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को दिल्ली से बाहर थे।

    चंपई सोरेन के भाजपा में शामिल होने का मामला झारखंड भाजपा के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ही देख रहे हैं। भाजपा के संगठन प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी भी सोमवार को मेरठ में थे। ऐसे में चंपई सोरेन को मुलाकात के लिए प्रतीक्षा करनी पड़ रही है।

    हालांकि, चंपई सोरेन के भाजपा में शामिल होने की रूपरेखा तय कर ली गई है, लेकिन औपचारिक मुलाकात के बाद ही इसकी घोषणा की जाएगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जरूर दिल्ली में मौजूद थे, लेकिन उनसे मिलने की कोई योजना नहीं थी।

    प्रदेश भाजपा की भी ली गई है राय

    चंपई सोरेन को भाजपा में शामिल कराने के लेकर प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा समेत दूसरे नेताओं से भी विमर्श किया गया है। चंपई सोरेन के भाजपा में आने से पड़ने वाले प्रभाव का आकलन कर इसकी सहमति दी गई है।

    खबरें और भी

    चंपई को तोड़ने के बाद भी सरकार पर कोई असर नहीं पड़ेगा : राजद

    झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल ने चंपई के भाजपा में जाने की संभावना पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। राजद का कहना है कि भाजपा जोड़-तोड़ की राजनीति में विश्वास करती है। यही भाजपा की नीति व नियति है। जब से राज्य में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार बनी है, तब से लेकर आज तक भाजपा लगातार झारखंड सरकार को अपदस्त करने की कोशिश में है।

    हालांकि, अब तक इस मामले में भाजपा को सफलता नहीं मिली है। पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन को अपने पाले में करने में भाजपा सफल होती दिख रही है, लेकिन इससे सरकार की सेहत पर काेई असर नहीं पड़ेगा।

    राजद के मुख्य प्रवक्ता डॉ. मनोज ने कहा कि सत्ता पाने के लिए भाजपा नेताओं का लार टपक रहा है। यह टपकते रहेगा, लेकिन कामयाबी नहीं मिलेगी। भाजपा की नियति अंग्रेज जैसी है, फूट डालो व राज करो। झारखंड की जनता इनके मंसूबे को समझ चुकी है। विधानसभा चुनाव में जनता इन्हें सबक सिखाएगी।

    ये भी पढ़ें- 'मजबूती से हेमंत के साथ खड़े हैं कांग्रेस MLA', चंपई को लेकर जारी अटकलों के बीच बोले केशव महतो

    ये भी पढ़ें- Jharkhand Politics: चंपई सोरेन की बगावत से गिर जाएगी हेमंत की सरकार? अबतक कितने विधायकों का मिला साथ