Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand Politics: आज रांची से हैदराबाद नहीं जाएंगे सोरेन के विधायक, इस वजह से नहीं मिली परमिशन

    Updated: Thu, 01 Feb 2024 09:41 PM (IST)

    हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद झारखंड में सियासी संकट भी खड़ा हो गया है। अभी तक नए मुख्यमंत्री की शपथ नहीं हुई है। झामुमो नेता चंपई सोरेन ने सरकार बन ...और पढ़ें

    आज रांची से हैदराबाद नहीं जाएंगे सोरेन के विधायक, इस वजह से नहीं मिली परमिशन
    आज रांची से हैदराबाद नहीं जाएंगे सोरेन के विधायक, इस वजह से नहीं मिली परमिशन

    HighLights

    1. झारखंड- उड़ान भरने का इंतजार कर रहे विधायक, लो विजिबलिटी के कारण नहीं मिल रही है इजाजत
    2. हैदराबाद के लिए दो चार्टर्ड विमान को भरनी है रांची एयरपोर्ट से उड़ान
    3. सभी विधायक अभी भी फ्लाइट में बैठे हैं, हैदराबाद के लिए रात में उड़ान भरना लग रहा मुश्किल

    डिजिटल डेस्क, रांची। जमीन घोटाला मामले में ईडी ने बुधवार को झामुमो नेता हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को हेमंत सोरेन को ईडी कोर्ट में पेश किया गया। जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें एक दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। दूसरी ओर, हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद झारखंड में सियासी संकट भी खड़ा हो गया है। अभी तक नए मुख्यमंत्री की शपथ नहीं हुई है।

    झामुमो नेता चंपई सोरेन ने सरकार बनाने के लिए दावा भी पेश कर दिया है। हालांकि, अभी तक राज्यपाल ने उनको मिलने का समय नहीं दिया है। इस बीच झामुमो, राजद और कांग्रेस के विधायक रांची से हैदराबाद के लिए निकले। बस से सभी विधायक एयरपोर्ट पहुंचे और घंटेभर विमान में इंतजार किया।

    लो विजिबिलिटी के कारण विमान को उड़ान भरने की इजाजत नहीं मिली। घंटेभर के इंतजार के बाद सभी विधायक वापस लौट आए। विधायक एयरपोर्ट से सीधा सर्किट हाउस जाएंगे।

    झारखंड की सियासी हलचल पर प्रियं का गांधी का पोस्ट

    कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने एक्स पर लिखा- बिहार में गठबंधन सरकार के इस्तीफे के तुरंत बाद राज्यपाल ने नई सरकार बनाने का न्योता भेज दिया था। झारखंड में दावा पेश करने के एक दिन बाद भी सरकार बनाने का न्योता नहीं भेजा गया। पहले ईडी लगाकर मुख्यमंत्री को इस्तीफा देने पर मजबूर किया। उन्हें गिरफ्तार किया गया। अब खबरें हैं कि नई सरकार का गठन रोककर विधायकों को खरीदने की कोशिश की जा रही है। पहले बिहार, फिर चंडीगढ़ और अब झारखंड, भाजपा हर राज्य में धनादेश के दम पर जनादेश को कुचल रही है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- Hemant Soren Case: '...बेनामी संपत्ति हड़पना चाहते थे हेमंत सोरेन', रिमांड आवेदन में ED ने कोर्ट को क्या-क्या बताया?

    ये भी पढ़ें- Hemant Soren: 'हेमंत सोरेन ने ठुकराया भाजपा का ऑफर...', सियासी हलचल के बीच झामुमो सांसद का बड़ा बयान