Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ranchi: पार्टी लाइन से इतर कांग्रेस के इन विधायकों ने बनाया 5-G ग्रुप, बगावत ने खड़े किए प्रदेश नेतृत्व के कान

    By Jagran NewsEdited By: Mohit Tripathi
    Updated: Wed, 06 Sep 2023 01:25 AM (IST)

    तीन साल पहले कांग्रेस में G-23 ग्रुप काफी चर्चित हुआ था। इस ग्रुप ने राष्ट्रीय नेतृत्व को संगठनात्मक बदलाव के लिए कई सुझाव दिए थे। टीम के प्रमुख नेताओ ...और पढ़ें

    अपना धड़ा बनाकर काम कर रहा पांच विधायकों का गुट। (फाइल फोटो)
    अपना धड़ा बनाकर काम कर रहा पांच विधायकों का गुट। (फाइल फोटो)

    राज्य ब्यूरो, रांची: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी में राष्ट्रीय स्तर पर लगभग तीन वर्ष पहले 23 वरीय नेताओं का समूह चर्चित हुआ था। इस समूह ने राष्ट्रीय नेतृत्व को संगठनात्मक बदलाव के लिए कई सुझाव दिए थे। इसी तर्ज पर अब झारखंड में भी विधायकों ने एक धड़ा बनाया है, जिसे जी-फाइव का नाम दिया गया है।

    कांग्रेस के पांच विधायकों ने अलग गुट बनाकर काम करना शुरू कर दिया है। इस गुट में जामताड़ा के विधायक इरफान अंसारी, बरही के विधायक उमाशंकर अकेला, खिजरी के विधायक राजेश कच्छप, कोलेबिरा के विधायक नमन विक्सल कोंगारी और सिमडेगा के विधायक भूषण बाड़ा शामिल हैं।

    पार्टी नेतृत्व से हटकर कर रहे काम

    पांचों विधायक नेतृत्व से अलग हटकर अपने हिसाब से कार्यक्रम भी तय कर रहे हैं। इन्होंने हर जिले में घूम-घूम कर भाजपा के खिलाफ प्रचार करने का निर्णय किया है।

    जामताड़ा से इन्होंने शुरूआत की है। सिमडेगा में भी ये दौरा कर चुके हैं। इनका अगला पड़ाव हजारीबाग है। ये शीघ्र ही हजारीबाग जिले में कार्यक्रम करने जाएंगे।

    G-5 के क्या हैं राजनीतिक मायने

    इन विधायकों के धड़े की सक्रियता के राजनीतिक मायने-मतलब भी निकाले जा रहे हैं। इसे झारखंड प्रदेश कांग्रेस में लंबे समय तक शांति के बाद कुछ उठापटक के संकेत के तौर पर भी देखा जा रहा है।

    बताया जाता है कि ये विधायक पार्टी कार्यक्रमों में नजरंदाज किए जाने से नाराज हैं और अपने तरीके से इसका संकेत दे रहे हैं। इसी वजह से लोगों का ध्यान आकृष्ट कराने के लिए विधायकों ने अपना गुट बना लिया है। पांचों अब कई तरह के कार्यक्रम भी करेंगे।

    खबरें और भी

    इरफान, नवीन और नमन विक्सल की तिकड़ी

    इस धड़े के तीन विधायकों इरफान अंसारी, राजेश कच्छप और नमन विक्सल कोंगारी की तिकड़ी चर्चित रही है। तीनों कोलकाता में नकदी के साथ पकड़े जाने के बाद चर्चा में आए थे।

    सरकार गिराने की साजिश के आरोपों में इनके खिलाफ रांची में दल के ही एक विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह ने जीरो एफआइआर दर्ज कराई थी। हालांकि इन मामलों से इन्हें छुटकारा मिल चुका है।

    तीनों लंबे अरसे तक दल से निलंबित भी रहे हैं। हाल ही में इन्हें निलंबन मुक्त किया गया है। प्रदेश कांग्रेस की कोर टीम इन धड़े की गतिविधियों पर नजर रख रही है।

    इरफान अंसारी कर रहे नेतृत्व

    कांग्रेस के विधायकों के इस समूह के संयोजक का नाम तो तय नहीं है। फिलहाल जामताड़ा के पार्टी विधायक इरफान अंसारी अगुवाई करते दिख रहे हैं। दो जिलों के बाद ये बरही के विधायक उमाशंकर अकेला के क्षेत्र में संयुक्त रूप से कार्यक्रम करेंगे।

    कहा जा रहा है कि भले ही इनका कार्यक्रम भाजपा के विरोध में माहौल बनाना है, लेकिन कहीं ना कहीं पार्टी की अनदेखी भी कर रहे हैं। कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि पांचों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। समय पर इन्हें सख्त संदेश दिया जाएगा।