Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सांसद रमेश बिधूड़ी के बिगड़े बोल पर JMM का वार, भाजपा प्रवक्ता का पलटवार- हेमंत सोरेन खुद को कानून से...

    By Pradeep singhEdited By: Shashank Shekhar
    Updated: Sat, 23 Sep 2023 10:04 PM (GMT+05:30)

    भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी के विवादित बोल के बाद देश की सियासत गरम है। विपक्ष लगातार भाजपा पर निशाना साध रही है। ऐसे में झारखंड के सतारूढ़ झामुमो ने भी ...और पढ़ें

    सांसद रमेश बिधूड़ी के बिगड़े बोल पर JMM का वार, भाजपा प्रवक्ता का पलटवार
    सांसद रमेश बिधूड़ी के बिगड़े बोल पर JMM का वार, भाजपा प्रवक्ता का पलटवार

    HighLights

    1. सांसद रमेश बिधूड़ी ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया- जेएमएम
    2. कानून की नजर में राजा-रंक बराबर, वंशवादी पार्टियों के लोगों को नहीं समझ आती- भाजपा

    राज्य ब्यूरो, रांची: सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा ने भाजपा जमकर निशाना साधा है। साथ ही आरोप लगाया है कि भाजपा में गलत आचरण करने वाले नेताओं को संरक्षण मिलता है।

    महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा है कि संसद के नए भवन में आहूत विशेष सत्र के दौरान भाजपा की असलियत दिख गई। सांसद रमेश बिधूड़ी ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया।

    झामुमो के महासचिव ने कहा कि इसके बावजूद सदन नेता चुप रहे। यह भाजपा का पुराना रिकॉर्ड है। ऐसी जुबान वाले नेताओं को प्रोन्नति देकर कैबिनेट मंत्री या बड़ा ओहदा दिया जाता है। रमेश बिधूड़ी को भी कैबिनेट मंत्री या दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बना दिया जाए तो आश्चर्य नहीं होगा।

    उन्होंने कहा कि सदन में भाजपा नेताओं के बिगड़े बोल पर कार्रवाई नहीं होना समझ से परे है। दूसरे दलों के सांसदों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई करने वाले लोकसभा अध्यक्ष की ओर से इस मामले में सख्त कार्रवाई नहीं किया जाना भी सवाल खड़े करता है।

    रमेश पांडेय कौन, बाबूलाल बताएं- महासचिव, जेएमएम

    झामुमो महासचिव ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की संकल्प यात्रा पर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि बाबूलाल मरांडी के करीबी रमेश पांडेय तस्करी करते पकड़े गए, लेकिन वे भागने कामयाब रहे।

    बाबूलाल को इसका जवाब देना चाहिए कि गलत काम करने वाले सभी लोग उनके जानने वाले ही क्यों निकलते हैं। बाबूलाल को इस पर अपनी बात रखना चाहिए।

    जेएमएम में आंतरिक लोकतंत्र नहीं बचा- भाजपा प्रदेश प्रवक्ता

    वहीं, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने हेमंत सोरने पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खुद को कानून से ऊपर समझते हैं। तभी तो उनके प्रवक्ता यह कहते रहते हैं कि मुख्यमंत्री कोई आम आदमी नहीं हैं, जिनको जब चाहे जांच एजेंसी बुला ले।

    प्रतुल शाहदेव ने निशाना साधते हुए कहा कि कानून की नजर में राजा और रंक बराबर होते हैं, लेकिन वंशवादी पार्टियों के लोगों को यह बात समझ में नहीं आएगी।

    उन्होंने कहा कि इनकी बातों से ऐसा प्रतीत होता है कि जमींदारी और महाजनी प्रथा आज भी जीवित है। जिन पार्टियों में आंतरिक लोकतंत्र नहीं होता, वहां अक्सर ऐसी सोच आ ही जाती है। झामुमो को लगता है कि सोरेन परिवार के लोग खास हैं तो उनके लिए एक अलग कानून विधानसभा से पारित कर केंद्र सरकार को भेज दें।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Jharkhand: हेमंत सोरेन ने बड़े चुनावी वादे को किया पूरा, 4.68 लाख किसानों के माफ किए 50 हजार तक के लोन

    हेमंत सोरेन जनता के चुने हुए नुमाइंदे- मनोज पांडे

    झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रवक्ता मनोज पांडे ने शनिवार को कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जनता के चुने हुए नुमाइंदे हैं। उन्हें वह सामान्य आदमी नहीं मानते। जब चाहे तब बेबुनियाद आरोप पर उन्हें बुला लेना कहां तक उचित है।

    इससे पहले पूछताछ हुई तो जांच के घेरे में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास आ गए। उन्होंने इसे राजनीतिक लड़ाई बताते हुए कहा कि भाजपा अपने राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ कार्रवाई करा रही है। झारखंड मुक्ति मोर्चा इसका मजबूती से जवाब देगी।

    यह भी पढ़ें: Ranchi Land Scam Case : हेमंत सोरेन नहीं सिर्फ 'चिट्ठी' ED कार्यालय पहुंची, पेश नहीं होने को लेकर मिला ये जवाब