यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jharkhand Politics: ...नाटक कर रहे मुख्यमंत्री, सरकारी योजनाओं की घोषणा को भाजपा ने क्यों कहा चुनावी शिगूफा
Jharkhand Politics झारखंड भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने आरोप लगाया है कि हेमंत सोरेन अपने कार्यकाल के अंतिम महीनों में घोषणाओं की झड़ी लगाकर ...और पढ़ें

HighLights
- घोषणाओं की झड़ी लगाकर भ्रमित कर रही सरकार: भाजपा।
- वायदों को पूरा करने का 'नाटक' करने का लगाया आरोप।
राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड की सत्तारूढ़ हेमंत सरकार के एक के बाद एक योजनाओं और कार्यक्रमों को भाजपा ने चुनावी शिगूफा करार दिया है।
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने कार्यकाल के अंतिम चंद महीनों में घोषणाओं की झड़ी लगाकर जनता को भ्रमित करने का असफल प्रयास कर रहे हैं।
योजना के लिए कहां से आएगा रुपया: भाजपा
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री ने अबुआ आवास योजना की घोषणा 15 अगस्त को ही की थी। इस योजना के लिए 15000 करोड़ रुपए के बजट का प्रविधान कैसे होगा? इसका कोई स्पष्ट जिक्र नहीं है। योजना के लिए कहां पर आवेदन देना है, यह भी अस्पष्ट है।
वायदों को पूरा करने का 'नाटक' करने का लगाया आरोप
मुख्यमंत्री अपने कार्यकाल के अंतिम वर्ष में अपने वायदे को पूरा करने का नाटक कर रहे हैं, लेकिन जनता असलियत जानती है।
मुख्यमंत्री ने इसी तरह ग्राम गाड़ी योजना की शुरुआत कर उसमें सब्सिडी देने की घोषणा की, लेकिन उसके डिलीवरी मेकैनिज्म को इतना पेचीदा बना दिया कि लाभुकों को शायद ही इसका लाभ मिल पाए।
मुख्यमंत्री ने गरीबों के लिए प्रति लीटर पेट्रोल में 25 रुपये सब्सिडी की घोषणा की थी। चंद महीनों में ये घोषणा हवा-हवाई हो गई। अब इसका लाभ उठाने वाले लोगों की संख्या नगण्य है। उन्होंने सब्सिडी का लाभ लेने वाले लोगों की माहवार सूची जारी करने की मांग की।
हेमंत और बाबूलाल ने राज्यपाल को दी जन्मदिन की शुभकामना
राज्य ब्यूरो, रांची। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन के जन्मदिन पर शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तथा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने शुभकामना दी।
हेमंत ने सबसे पहले एक्स पर टैग करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामना देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना की। इसके जवाब में राज्यपाल ने भी एक्स पर ही शुभकामना देने के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया।
इसके बाद बाबूलाल मरांडी ने भी इंटरनेट मीडिया के माध्यम से राज्यपाल को जन्मदिन की शुभकामना देते हुए बाबा बैद्यनाथ से उनके उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन की मंगलकामना की। राज्यपाल ने उनको भी धन्यवाद प्रेषित किया।
बता दें कि राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन का वास्तविक जन्मदिन शुक्रवार (20 अक्टूबर) को था। राजभवन की वेबसाइट पर राज्यपाल के प्रोफाइल में उनकी जन्मतिथि चार मई 1957 दर्ज की गई है। इस कारण लोगों में इसे लेकर भ्रम की स्थिति थी।