Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Jharkhand Polytechnic, B.Ed Exam 2026: पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा 5 जुलाई को, दो बार स्थगित हुई बीएड परीक्षा अब 31 मई को 

    Updated: Tue, 19 May 2026 12:04 PM (GMT+05:30)

    झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) ने पॉलीटेक्निक, इंजीनियरिंग लेटरल एंट्री और डिप्लोमा लेटरल एंट्री के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू ...और पढ़ें

    झारखंड में पॉलीटेक्निक, इंजीनियरिंग और बीएड प्रवेश परीक्षाओं के लिए आवेदन शुरू।

    झारखंड में पॉलीटेक्निक, इंजीनियरिंग और बीएड प्रवेश परीक्षाओं के लिए आवेदन शुरू।

    HighLights

    1. पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा के आवेदन 17 जून तक।

    2. इंजीनियरिंग, डिप्लोमा लेटरल एंट्री आवेदन 12 जून तक।

    3. बीएड, बीपीएड, एमएड प्रवेश परीक्षा 31 मई को।

    राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (जेसीईसीईबी) ने तीन महत्वपूर्ण पाठ्यक्रमों में नामांकन को लेकर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इनमें पालीटेक्निक प्रवेश परीक्षा, इंजीनियरिंग लेटरल एंट्री प्रवेश परीक्षा तथा डिप्लोमा लेटरल एंट्री प्रवेश परीक्षा सम्मिलित हैं। राज्य के सरकारी, गैर सरकारी एवं पीपीपी मोड पर संचालित पालीटेक्निक संस्थानों में नामांकन के लिए आनलाइन आवेदन की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई।

    आनलाइन आवेदन 17 जून तक भरे जाएंगे। अभ्यर्थी 18 जून से 19 जून तक आनलाइन आवेदन में कोई भी सुधार कर सकेंगे। पालीटेक्निक प्रवेश परीक्षा पांच जुलाई को सुबह 10.30 बजे से अपराह्न एक बजे तक आयोजित होगी।

    पालीटेक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए रांची, हजारीबाग, जमशेदपुर, धनबाद, दुमका, चाईबासा, बोकारो तथा पलामू में केंद्र बनाए जाएंगे। यह परीक्षा ओएमआर शीट पर ली जाएगी, जिसमें वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे। इस परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए 10वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

    इधर, इंजीनियरिंग लेटरल एंट्री तथा डिप्लोमा लेटरल एंट्री में नामांकन के लिए अलग-अलग प्रवेश परीक्षा 28 जून को होगी। इसमें सम्मिलित होने के लिए आनलाइन आवेदन की प्रक्रिया भी सोमवार को शुरू हो गई।

    आनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 12 जून निर्धारित की गई है। इंजीनियरिंग लेटरल एंट्री की परीक्षा सुबह 10 बजे से 12.30 बजे तक तथा डिप्लोमा लेटरल एंट्री की प्रवेश परीक्षा अपराह्न 2.30 बजे से 4.30 बजे तक आयोजित की जाएगी।

    31 मई को आयोजित होगी बीएड, बीपीएड प्रवेश परीक्षा

    राज्य के सरकारी एवं निजी संस्थानों में बीएड, बीपीएड तथा एमएड में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा 31 मई को होगी। झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद ने इस परीक्षा की नई तिथि की घोषणा कर दी है। इस प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए प्रवेश पत्र 27 मई से डाउनलोड होंगे।

    खबरें और भी

    झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद ने इस संबंध में सूचना प्रकाशित कर दी है। यह परीक्षा रांची, धनबाद, जमशेदपुर, बोकारो,
    दुमका, पलामू, हजारीबाग एवं चाईबासा के केंद्रों पर आयोजित होगी। बताते चलें कि पूर्व में यह परीक्षा दो बार स्थगित हो चुकी है। पहले यह प्रवेश परीक्षा 26 अप्रैल की होनेवाली थी, लेकिन पर्षद ने बाद में यह परीक्षा 10 मई को आयोजित करने का निर्णय लिया था।