यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jharkhand News: एसडीओ बनाए गए झारखंड प्रशासनिक सेवा के 21 अधिकारी, यहां देखें पूरी लिस्ट
Jharkhand News झारखंड सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के 21 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी देते हुए एसडीओ नियुक्त किया है। इस संबंध में विभाग द्वारा अधिसूच ...और पढ़ें

HighLights
- झारखंड प्रशासनिक सेवा के 21 अधिकारियों को एसडीओ बनाया गया।
- नए पदाधिकारियों के जिम्मे गोड्डा, रामगढ़, चांडिल, रंका समेत कई अनुमंडल।
राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड सरकार ने झारखंड प्रशासनिक सेवा के 21 अधिकारियों को एसडीओ के रूप में पदस्थापित किया है। संबंधित विभाग द्वारा इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है।
अधिसूचना के अनुसार, गोड्डा, रामगढ़, चांडिल, रंका आदि अनुमंडलों में नए पदाधिकारियों को एसडीओ का प्रभार दिया जाएगा। इन सभी अधिकारियों को दंडाधिकारी की शक्तियां भी प्रदान की गई हैं।
कौन कहां गया ?
- बीडीओ सतगावां वैद्यनाथ उरांव को एसडीओ गोड्डा बनाया गया है।
- शीलवन्त कुमार भट्ट, प्रतीक्षारत, एसडीओ रामगढ़
- गिरिजा शंकर महतो, प्रतीक्षारत, एसडीओ चांडिल
- रूद्र प्रताप, प्रतीक्षारत, एसडीओ रंका (गढ़वा)
- हीरा कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी, कोडरमा एसडीओ छत्तरपुर (पलामू)
- रतन कुमार सिंह, बीडीओ, हुसैनाबाद (पलामू) एसडीओ, बंशीधर नगर (नगर उटांरी), गढ़वा
- पूर्णिमा कुमारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी, धनबाद एसडीओ, चैनपुर (गुमला)
- राजीव नीरज, प्रतीक्षारत, एसडीओ गुमला
- पारुल सिंह, प्रतीक्षारत, एसडीओ सरायकेला (सरायकेला-खरसावां)
- मुकेश मछुवा, बीडीओ केतार (गढ़वा), एसडीओ जगन्नाथपुर (प. सिंहभूम)
- जयवंती देवगम, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, लातेहार - एसडीओ बसिया (गुमला)
- महेंद्र छोटन उरांव, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, धनबाद एसडीओ, सिमडेगा सदर
- मो. परवेज, उप निर्वाचन पदाधिकारी, दुमका एसडीओ, लातेहार
- विपिन कुमार दुबे, कार्यपालक दंडाधिकारी, चतरा - एसडीओ, महुआडांड़ (लातेहार)
- अनंत कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी, पलामू - एसडीओ, जामताड़ा
- संदीप अनुराग टोपनो, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, दुमका - एसडीओ बुंडू(रांची)
- संतोष गुप्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी, चतरा - एसडीओ, बगोदर सरिया (गिरिडीह)
- सुरेंद्र उरांव, अवर सचिव, राजस्व विभाग - एसडीओ, चतरा
- अनुराग कुमार तिवारी, अवर सचिव, मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग - एसडीओ, मेदिनीनगर सदर (पलामू)
- विजय कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, पाकुड़ - एसडीओ, गढ़वा
- राजीव कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी, ठाकुरगंगटी (गोड्डा) एसडीओ, महागामा (गोड्डा)।
यह भी पढ़ें: लालू की 'जीभ' पर चढ़ा कुदरुम की चटनी का ऐसा जादू, झारखंड से मंगवाए इसके बीज, जेल के दौरान चखा था स्वाद