Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: हार पर बोले प्रदेश अध्यक्ष कमलेश, कांग्रेस ही नहीं; हेमंत सोरेन के साथ भी हुआ धोखा

    Updated: Sun, 21 Jun 2026 08:02 AM (GMT+05:30)

    कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने राज्यसभा चुनाव में हार को महागठबंधन की हार बताया और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ धोखे व विश्वासघात का आरो ...और पढ़ें

    झारखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलेश महतो (फाइल फोटो)

    झारखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलेश महतो (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव में हार को महागठबंधन का धोखा बताया।

    2. प्रदेश अध्यक्ष कमलेश ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जांच की मांग की।

    3. कांग्रेस नेताओं ने गठबंधन की एकजुटता और भविष्य की बात दोहराई।

    राज्य ब्यूरो, रांची। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा की हार नहीं है। यह हार महागठबंधन की है। इस चुनाव में धोखा और विश्वासघात महागठबंधन और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ हुआ है।

    उन्होंने उम्मीद जताई है कि मुख्यमंत्री इसकी जांच करेंगे और दोषी पर कार्रवाई करेंगे। केशव महतो कमलेश कांग्रेस शनिवार को विधायक दल के नेता, उप नेता, तीन मत्रियों और सात अन्य विधायकों के साथ प्रेस कांफ्रेंस कर रहे थे।

    कांग्रेस भवन में आयोजित प्रेस कान्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि राज्यसभा चुनाव के परिणाम को लेकर भाजपा और राजद की ओर से कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के. राजू और विधायकों पर लगाए जा रहे आरोप निराधार और दुर्भाग्यपूर्ण हैं।

    कमलेश ने कहा कि कांग्रेस विधायक दल ने पूरी एकजुटता, अनुशासन और प्रतिबद्धता के साथ महागठबंधन समर्थित उम्मीदवार के पक्ष में मतदान किया है। हमारा शीर्ष नेतृत्व, सहयोगी दलों के शीर्ष नेतृत्व से बात कर रहा हैं। स्थिति का बारीकी से विश्लेषण किया जा रहा है।

    इसलिए, हम अपने सहयोगी दलों से भी अपेक्षा करते हैं कि वे सार्वजनिक आरोप-प्रत्यारोप से बचें। उन्होंने कहा कि भाजपा को आत्ममंथन करना चाहिए। सोचना चाहिए कि किसी झारखंडी नेता अथवा कार्यकर्ता को अपना उम्मीदवार क्यों नहीं बना पाया? क्यों उसे ‘धनवानी’ को अपना उम्मीदवार बनाना पड़ा।

    विष पीने को भी तैयार, लेकिन नहीं टूटेगा गठबंधन : राधा कृष्ण किशोर

    संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि राज्यसभा चुनाव में हार कांग्रेस की नहीं है, पूरे महागठबंधन की हार है। इस पर गठबंधन के सभी लोगों को चिंतित होना चाहिए। एक राज्यसभा चुनाव झारखंड का भविष्य तय नहीं कर सकता है।

    खबरें और भी

    लोकसभा-विधानसभा चुनाव होगा, इसके लिए बैठकर सबकुछ तय करना होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को विष पीना पड़े तो तैयार हैं, लेकिन गठबंधन अटूट रहेगा। महागठबंधन के अस्तित्व पर कोई काला धब्बा नहीं पड़ने देंगे। हम एक थे, एक हैं और एक रहेंगे। राज्यसभा चुनाव जीतकर भाजपा एक फीट जमीन हासिल की है लेकिन, पूरे झारखंड में महागठबंधन की सरकार है।

    गठबंधन से अलग नहीं होगी कांग्रेस, भाजपा की नहीं गलेगी दाल : प्रदीप यादव

    कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने कहा कि झारखंड में महागठबंधन की सरकार चलेगी। कांग्रेस सरकार से अलग नहीं होगी। भाजपा की दाल यहां नहीं गलने वाली है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन सिर्फ राज्यसभा चुनाव के लिए नहीं है।

    हम हारे हैं, क्योंकि भाजपा ने थैलीशाह को चुनाव में उतारा था। हार्स ट्रेडिंग के लिए चादर बिछाई गई थी। हमने तैयारी की थी, लेकिन इसमें सफल नहीं हुए। चूक हुई उस पर अब चर्चा न करें, चिंता करने की जरूरत है। शीर्ष नेतृत्व तक बात पहुंची है और विचार किया जा रहा है।

    प्रेस कांफ्रेंस में 16 में से 12 विधायक मौजूद रहे

    कांग्रेस भवन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में पार्टी के 16 में से 12 विधायक मौजूद रहे। जो विधायक आ नहीं सके उन्होंने अपना बयान रिकॉर्ड करके भेजा है। ऐसे विधायकों में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, बेरमो विधायक अनूप सिंह, निशत आलम और नमन विक्सल काेंगाड़ी का नाम है।

    यह भी पढ़ें- शहीदों के बच्चों की पढ़ाई खर्च के साथ रहना-खाना फ्री, रांची में जल्द खुलेगा दिशोम गुरू आवासीय विद्यालय

    यह भी पढ़ें- जमशेदपुर अर्बन बैंक में घोटाला: ₹100करोड़ के मुनाफे से पूर्व निदेशकों ने खरीदे मोबाइल, लैपटॉप और ट्रॉलीबैग