Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand Weather: रांची में बनी रहेगी कनकनी, इस इलाके का तापमान शून्य पर पहुंचने की संभावना; शीतलहर करेगी परेशान

    By verendra Rawat Edited By: Aysha Sheikh
    Updated: Sat, 23 Dec 2023 06:24 AM (IST)

    Jharkhand Weather News झारखंड में शुक्रवार को रांची का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और कांके का न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया ...और पढ़ें

    Jharkhand Weather: रांची में बनी रहेगी कनकनी, इस इलाके का तापमान शून्य डिसे पहुंचने की संभावना; शीतलहर करेगी परेशान
    Jharkhand Weather: रांची में बनी रहेगी कनकनी, इस इलाके का तापमान शून्य डिसे पहुंचने की संभावना; शीतलहर करेगी परेशान

    HighLights

    1. जनवरी के पहले सप्ताह कांके का न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस पहुंचने की संभावना
    2. अगले पंद्रह दिनों में तेजी से गिरेगा कांके का तापमान, शीतलहरी हवाएं करेंगी परेशान

    जागरण संवाददाता, रांची। मौसम की मार से हर कोई परेशान है। राज्य के दो दर्जन से अधिक जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे चला गया है। शुक्रवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और कांके का न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।

    इसके साथ ही राजधानी का अधिकतम तापमान में 23 डिग्री सेल्सियस व 21.5 डिग्री सेल्सियस कांके का रिकार्ड किया गया है। कृषि मौसम एवं पर्यावरण विज्ञान विभाग कांके के विज्ञानी डा. रमेश कुमार ने बताया कि जारी अलर्ट के अनुसार राजधानी समेत कांके का न्यूनतम तापमान अगले पंद्रह दिनों में तेजी से नीचे गिरेगा।

    कांके का तापमान जीरो डिग्री सेल्सियस जाने की संभावना

    जनवरी के पहले सप्ताह में कांके का न्यूनतम तापमान जीरो डिग्री सेल्सियस रिकार्ड करने की संभावना है। जबकि जनवरी के पहले सप्ताह में राजधानी का न्यूनतम तापमान 3 से 4 डिग्री तक पहुंच जाएगा। विज्ञानी डा. रमेश ने कहा कि फिलहाल राजधानी के अधिकांश क्षेत्रों में सुबह कोहरा छाया हुआ है।

    कोहरा छंटते ही चलने लगेगी शीतलहरी

    राजधानीवासियों को अगले पांच दिनों तक ठंड से कुछ राहत मिल सकती है। बादल छाये होने के कारण अगले पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। कोहरा छंटते ही शीतलहरी चलने लगेगी। इसके बाद तापमान तेजी से नीचे गिरेगा।

    खबरें और भी

    इससे आम जन-जीवन काफी प्रभावित हो सकता है। साथ ही हवाओं की गीत 8 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। वहीं शुक्रवार को सबसे अधिक गर्म शहर चाईबासा रहा। चाईबासा का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि सबसे अधिक ठंड गढ़वा में पड़ी। गढ़वा का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रिकार्ड किया गया।

    ये भी पढ़ें -

    पुरुषों ने ली विधवा पेंशन की राशि, पूर्वी सिंहभूम और गोड्डा में अजब-गजब कारनामा; सीएजी रिपोर्ट में खुलासा

    'धीरज साहू की कंपनी ने छिपाई बेहिसाब आमदनी', आयकर विभाग का बड़ा बयान, डिजिटल डेटा भी किया गया जब्त