Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand School Holiday: 2025 में सरकारी स्कूलों में 60 दिन रहेगी छुट्टी, शिक्षा विभाग ने जारी किया कैलेंडर

    Updated: Tue, 24 Dec 2024 07:09 PM (IST)

    झारखंड के सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों के लिए 2025 की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी गई है। इस साल स्कूलों में कुल 60 दिनों की छुट्टी रहेगी जिसमें ...और पढ़ें

    2025 में सरकारी स्कूलों में 60 दिन रहेगी छुट्टी, शिक्षा विभाग ने जारी किया कैलेंडर
    2025 में सरकारी स्कूलों में 60 दिन रहेगी छुट्टी, शिक्षा विभाग ने जारी किया कैलेंडर

    HighLights

    1. सभी कोटि के स्कूलों के लिए एकीकृत अवकाश तालिका जारी
    2. स्थानीय पर्व-त्योहार के आधार पर तय होगा पांच दिनों का अवकाश

    राज्य ब्यूरो, रांची। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने राज्य के सरकारी तथा सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) स्कूलों के लिए वर्ष 2025 की एकीकृत वार्षिक अवकाश तालिका जारी कर दी है। यह अवकाश तालिका सभी श्रेणी के स्कूलों अर्थात प्राथमिक, माध्यमिक तथा प्लस टू स्कूलों में लागू होगी।

    इसके तहत स्कूलों में वर्ष 2025 में 60 दिनों का अवकाश रहेगा। इनमें पांच दिनों के वैसे अवकाश भी सम्मिलित हैं, जो स्थानीय स्तर पर वहां के पर्व त्योहार या अन्य आवश्यकता को ध्यान में रखकर जिला स्तर पर तय किए जाएंगे। यह अवकाश तालिका आवासीय स्कूलों पर लागू नहीं होगी।

    विभाग द्वारा जारी अवकाश तालिका के तहत सरकारी व सहायता प्राप्त स्कूलों में एक से पांच जनवरी तक शीतकालीन अवकाश रहेगा। वहीं, 22 मई से दो जून तक ग्रीष्माकालीन अवकाश रहेगा। इसके बाद 28 दिसंबर से 31 दिसंबर तक शीतकालीन अवकाश रहेगा। इसमें कहा गया है कि मौसम की स्थिति के अनुसार, विभागीय सचिव तथा उपायुक्त द्वारा शीतकालीन व ग्रीष्मकालीन अवकाश में संशोधन किया जा सकेगा तथा अतिरिक्त अवकाश का निर्णय लिया जा सकेगा।

    विशेष परिस्थिति में अवकाश घोषित होने पर उसकी क्षतिपूर्ति रविवार या अन्य अवकाश के दिन की जाएगी ताकि बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो। विभाग द्वारा अधिसूचित उर्दू स्कूलों में रविवार की जगह शुक्रवार को साप्ताहिक अवकाश रहेगा। चांद दिखने के अनुसार मुस्लिम त्योहारों के अवकाश में परिवर्तन हो सकेगा। राष्ट्रीय पर्व का आयोजन स्कूल में अनिवार्य रूप से होगा। अन्य कोई अवसर पर बच्चे परेड या रैली में सम्मिलित नहीं होंगे। केंद्र या विभाग के निर्देश पर कोई कार्यक्रम या समारोह होने पर उसका आयोजन शाम तीन बजे के बाद होगा।

    खबरें और भी

    सरकारी स्कूलों में घोषित अवकाश (2025)

    • एक से पांच जनवरी : शीतकालीन अवकाश
    • 14 जनवरी : मकर संक्रांति
    • 23 जनवरी : नेताजी सुभाषचंद्र बोस जयंती
    • 26 जनवरी : गणतंत्र दिवस (रविवार)
    • दो फरवरी : बसंत पंचमी (रविवार)
    • 12 फरवरी : रविदास जयंती
    • 26 फरवरी : महाशिवरात्रि
    • 13 मार्च : होलिका दहन
    • 14 मार्च : हाेली
    • 31 मार्च : ईद-उल-फितर
    • एक अप्रैल : सरहुल
    • दो अप्रैल : सरहुल फुलखोंसी
    • छह अप्रैल : रामनवमी (रविवार)
    • 10 अप्रैल : महावीर जयंती
    • 14 अप्रैल : आंबेडकर जयंती
    • 18 अप्रैल : गुड फ्राइडे
    • एक मई : मजदूर दिवस
    • 12 मई : बुद्ध पूर्णिमा
    • 22 मई-दो जून : ग्रीष्मकालीन अवकाश
    • सात जून : बकरीद/ईद उल जुहा
    • 27 जून : रथ यात्रा
    • 30 जून : हुल दिवस
    • छह जुलाई : मुहर्रम (रविवार)
    • नौ अगस्त : विश्व आदिवासी दिवस, रक्षा बंधन
    • 15 अगस्त : स्वतंत्रता दिवस
    • 16 अगस्त : जन्माष्टमी
    • 27 अगस्त : गणेश चतुर्थी
    • तीन सितंबर : करमा
    • चार सितंबर : करमा फूलखोंसी
    • पांच सितंबर : मिलाद उन नबी
    • 17 सितंबर : विश्वकर्मा पूजा
    • 22 सितंबर : शारदीय नवरात्र, कलश स्थापन
    • 29 सितंबर-दो अक्टूबर : दशहरा (दो अक्टूबर-गांधी जयंती)
    • 20 अक्टूबर : दीपावली
    • 22 अक्टूबर : गोवर्द्धन पूजा
    • 23 अक्टूबर : भैया दूज, चित्रगुप्त पूजा
    • 27 अक्टूबर : सूर्य षष्ठी डाला छठ (सायं अर्ध्य)
    • 28 अक्टूबर : सूर्य षष्ठी डाला छठ (प्रात: अर्ध्य)
    • पांच नवंबर : गुरुनानक जयंती
    • 15 नवंबर : राज्य स्थापना दिवस
    • 25 दिसंबर : क्रिसमस
    • 28-31 दिसंबर : शीतकालीन अवकाश