विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

झारखंड के सरकारी स्कूलों में 9वीं से 12वीं के छात्रों को मिलेगी करियर व रोजगार की ट्रेनिंग, JEPC और IPE में करार

Published: Thu, 29 Oct 2026 10:08 AM (IST)

झारखंड के सरकारी स्कूलों में नौवीं से 12वीं के विद्यार्थियों को अब रोजगार और करियर की जानकारी मिलेगी। झारखंड शिक्षा ...और पढ़ें

झारखंड के सरकारी स्कूल (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

झारखंड के सरकारी स्कूल (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

HighLights

  1. नौवीं से 12वीं के छात्रों को मिलेगी करियर जानकारी।

  2. जेईपीसी और आइपीई ग्लोबल ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए।

  3. व्यावसायिक शिक्षा को मजबूत कर रोजगार से जोड़ना।

राज्य ब्यूरो, रांची। राज्य के सरकारी स्कूलों में पढ़नेवाले नौवीं से 12वीं के विद्यार्थियों को रोजगार और करियर की भी जानकारी मिलेगी। इसे लेकर बुधवार को झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद और संस्था आइपीई ग्लोबल लिमिटेड के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया गया इस एमओयू का उद्देश्य कक्षा नौवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए व्यावसायिक शिक्षा को मजबूत करना और उन्हें रोजगार से जोड़ना है। 

एमओयू के मौके पर राज्य परियोजना निदेशक शशि रंजन ने कहा कि व्यावसायिक शिक्षा तभी सफल होगी, जब कक्षा की पढ़ाई को कार्यस्थल के अनुभव से जोड़ा जाय। 

अलग-अलग क्षेत्रों में करियर की जानकारी

इस साझेदारी के माध्यम से झारखंड के उद्योगों को कार्यक्रम से जोड़ा जायेगा, ताकि विद्यार्थियों को व्यावहारिक अनुभव, ऑन द जॉब ट्रेनिंग और करियर के वास्तविक अवसर मिल सके। 

इस एमओयू के तहत उक्त कक्षाओं के विद्यार्थियों को अलग-अलग क्षेत्रों में करियर की जानकारी देने के साथ-साथ कार्यस्थलों का अनुभव कराया जाएगा। साथ ही उनके कौशल विकास पर जोर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- ई-कचरे से मिट्टी-पानी में घुल सकता है जहर, रांची एयरपोर्ट पर सुरक्षित निपटारा की तैयारी


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।