रांची में करंट से बेटे की मौत, सदमे में पिता ने भी तोड़ा दम
सोनाहातू के सीसीटांड़ गांव में ट्रांसफार्मर के संपर्क में आने से गुलेश्वर भोक्ता की करंट लगने से मौत हो गई। ...और पढ़ें

मौके पर मौजूद लोग। (जागरण)
HighLights
गुलेश्वर भोक्ता की ट्रांसफार्मर से करंट लगने से मौत।
बेटे की खबर सुन पिता खेदु भोक्ता की सदमे से मृत्यु।
राहे पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा।
संवाद सूत्र, सोनाहातू। राहे थाना क्षेत्र के सीसीटांड़ गांव में ट्रांसफार्मर पर बांस की झूलती टहनियां के संपर्क में आने से 54 वर्षीय गुलेश्वर भोक्ता की मौत हो गई।
घटना के संबंध में स्वजनों ने बताया कि बुधवार रात को बाड़ी में स्थित ट्रांसफार्मर पर बांस की टहनियां के संपर्क में आने से गुलेश्वर भोक्ता बेहोश हो गया था, तत्काल उसे सिंगपुर नर्सिंग होम मूरी ले जाया गया।
इलाज के दौरान गुरुवार शाम को गुलेश्वर की मौत हो गई। गुरुवार रात शव को गांव लाया गया तो बेटा की मौत की सूचना पर सदमे में हृदयगति रुकने से पिता 74 वर्षीय खेदु भोक्ता का भी मृत्यु हो गई।
परिवार में दो मौत होने से स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। मृतक गुलेश्वर भोक्ता का दो पत्नी और दो बेटी है। शुक्रवार सुबह राहे थाना पुलिस की जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया है।
घटना की सूचना पर जिप सदस्य बादल महतो, उप प्रमुख उमेश महतो, मुखिया प्रतिनिधि संतोष मुंडा, ललित मुंडा, आजसू नेता मनोरंजन भोक्ता आदि लोग गांव में पहुंचकर स्वजनों से मुलाकात किए। बिजली विभाग से बात कर मुआवजा देने की मांग की गई।