Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 17, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सरकारी होटल में जिस्म बेचते पकड़ी गईं लड़कियां, दस लोगों को पुलिस ने दबोचा, पढ़िए क्या है पूरा मामला

    By Sanjay KumarEdited By:
    Updated: Wed, 17 Aug 2022 01:10 PM (IST)

    Jharkhand Crime News झारखंड के कोडरमा जिले के चंदवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच31 स्थित झारखंड राज्य पर्यटन निगम के झील रेस्टोरेंट में देह व्यापार संच ...और पढ़ें

    Jharkhand Crime News: झारखंड राज्य पर्यटन निगम के झील रेस्टोरेंट में देह व्यापार का भंडाफोड़
    Jharkhand Crime News: झारखंड राज्य पर्यटन निगम के झील रेस्टोरेंट में देह व्यापार का भंडाफोड़

    चंदवारा(कोडरमा), संसू। Jharkhand Crime News झारखंड के कोडरमा जिले के चंदवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच31 स्थित झारखंड राज्य पर्यटन निगम के झील रेस्टुरेंट में देह व्यापार संचालित होने का मामला सामने आया है। कोडरमा एसपी कुमार गौरव को मिली गुप्त सूचना के आधार पर देर रात पुलिस ने झील रेस्टोरेंट सह रिजॉर्ट में छापेमारी कर 4 युवती एवं 6 युवकों को झील रेस्टोरेंट के अलग-अलग कमरों से आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ा हैं। पुलिस ने मौके से कई आपत्तिजनक समान भी बरामद किया हैं ।

    बताया जाता है कि पिछले कुछ दिनों से यहां देह व्यापार का संचालन हो रहा था। जानकारी के अनुसार यहां स्थानीय दलाल के द्वारा बंगाल से युवतियों को मोटी रकम देकर बुलाया जाता था और बिहार-झारखंड के अलग-अलग इलाके से युवक झील रेस्टुरेंट पहुंचते थे।

    बताया जाता है कि मुजरा के साथ-साथ देह व्यापार का धंधा चल रहा था। फिलहाल पुलिस हिरासत में लिए गए युवक और युवतियों से यह जानने में जुटी हैं कि इस देह व्यपार के खेल में कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार झील रेस्टोरेंट का संवेदक तपेश्वर साव की भूमिका भी संदेह के घेरे में हैं।

    इधर छापेमारी के बाद झील रेस्टोरेंट का मैनेजर मौके से फरार हो गया हैं और पुलिस उसकी तलाश में हैं। बताया जाता हैं कि इस धंधे कुछ सफेदपोश चेहरे के भी नाम सामने आ सकते हैं। फिलहाल पुलिस पर कांड के बारे में कुछ भी बताने से बच रही है। माना जा रहा है कि शाम को वरीय अधिकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी देंगे।

    खबरें और भी