यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jharkhand Jobs: झारखंड में होगी शिक्षकों की बंपर बहाली, सिपाहियों की भी होगी भर्ती; CM चंपई सोरेन का बड़ा एलान
Jharkhand Teacher Recruitment झारखंड सरकार नि झारखंड के लाखों छात्रों के लिए खुशखबरी दी है। इसके तहत सरकार एक बार फिर सरकारी विभागों में बहालियों की प ...और पढ़ें

HighLights
- झारखंड में 26000 शिक्षकों की बहाली होगी
- झारखंड में सिपाहियों की भी बंपर बहाली होगी
राज्य ब्यूरो, रांची। Jharkhand News: राज्य सरकार एक बार फिर सरकारी विभागों में बहालियों की प्रक्रिया तेज करेगी। मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने मंगलवार को मंत्रियों और वरीय अधिकारियों के साथ विभागों की समीक्षा बैठक के बाद कहा कि चुनाव आचार संहिता के कारण रिक्तियों को भरने को लेकर नियुक्ति की प्रक्रिया बाधित थी। अब बहाली की प्रक्रिया आरंभ होगी। 26 हजार शिक्षकों की बहाली राज्य सरकार करेगी।
इसके अलावा पुलिस और उत्पाद विभाग में सिपाहियों की नियुक्ति होगी। स्थानीय भाषाओं के लिए भी शिक्षकों की नियुक्ति होगी। मंगलवार को कामकाज की प्रगति का भी जायजा लिया गया। निर्देश दिया गया है कि जो कामकाज चुनाव के बीच में रुक गया था, वह तेज किया जाए। हर योजना पर तीव्र गति से और समय पर काम करना है। खनन को लेकर भी समीक्षा होगी।
हर जिला को निर्देश दिया गया है कि खनन सही तरीके से हो। चेकनाका भी सही तरीके से काम करे और खनिजों का परिवहन भी सही तरीके से हो। पदाधिकारियों को कहा गया है कि कहीं कमी नजर नहीं आए। कोयला खनन के संदर्भ में धनबाद, चतरा, हजारीबाग, संताल, पलामू से भी रिपोर्ट ली गई। आदिवासी जमीन को लेकर विवाद के संदर्भ में थानों से जानकारी मांगी गई है।
जेएसएससी पेपर लीक की जांच के लिए एसआइटी बनाई गई है। जल्द उसकी रिपोर्ट आएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि अबुआ आवास का आवंटन शुरू हो गया है। एक-दो दिन में फिर से प्रगति की समीक्षा होगी।