Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    झारखंड जेटेट परीक्षा 31 मार्च तक नहीं, नई नियमावली को मंजूरी; विज्ञापन जल्द

    Updated: Fri, 20 Mar 2026 12:00 PM (IST)

    झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट) 31 मार्च तक आयोजित नहीं होगी, लेकिन इसका विज्ञापन जरूर प्रकाशित होगा। स्कूली शिक्षा विभाग नई नियमावली को कैबिनेट ...और पढ़ें

    यह विज्ञापन उन अभ्यर्थियों को भी मौका देगा जो पहले आवेदन नहीं कर पाए थे।

    यह विज्ञापन उन अभ्यर्थियों को भी मौका देगा जो पहले आवेदन नहीं कर पाए थे।

    HighLights

    1. जेटेट परीक्षा 31 मार्च तक नहीं, विज्ञापन जल्द आएगा।

    2. नई नियमावली में सिलेबस सरल, खंडवार उत्तीर्णता समाप्त।

    3. अधिकतम आयु सीमा में 9 वर्ष तक की छूट मिलेगी।

    राज्य ब्यूरो, रांची। राज्य में 31 मार्च तक झारखंड शिक्षक पात्रता (जेटेट) का आयोजन तो संभव नहीं है, लेकिन इस अवधि तक परीक्षा को लेकर दोबारा विज्ञापन जरूर प्रकाशित हो सकता है।

    स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग इस प्रयास में है कि हाई कोर्ट में दिए गए शपथपत्र के आलोक में कम से कम इस परीक्षा को लेकर झारखंड एकेडमिक काउंसिल के माध्यम से विज्ञापन प्रकाशित करा दिया जाए।

    इससे पहले प्रस्तावित झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा नियमावली के गठन को अंतिम रूप दिया जाएगा। विभाग का प्रयास है कि कैबिनेट की होनेवाली आगामी बैठक में इस नियमावली पर अनुमोदन लिया जाए।

    कैबिनेट की स्वीकृति मिलने के बाद ही जैक द्वारा इस परीक्षा के लिए विज्ञापन प्रकाशित किया जाएगा। यह विज्ञापन दोबारा प्रकाशित होगा, क्योंकि नई नियमावली गठित होने के बाद उन अभ्यर्थियों को भी परीक्षा में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हो सके जो पूर्व में आवेदन नहीं कर सके थे।

    गठित होनेवाली नियमावली में परीक्षा के सिलेबस और कठिनाई के स्तर में संशोधन किया गया है। इसे राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) के मानकों के अनुरूप निर्धारित किया गया है।

    वर्ष 2019 की नियमावली में प्रश्नाें की कठिनाई का स्तर कठिन था, जिसे थोड़ा सरल किया गया है। साथ ही खंडवार उत्तीर्ण होने की अनिवार्यता को खत्म कर दिया गया है। पहले कक्षा एक से पांच के लिए होनेवाली परीक्षा में इंटरमीडिएट स्तर तक के प्रश्न पूछे जाते थे, जबकि कक्षा छह से आठ के लिए स्नातक स्तर के प्रश्न होते थे।

    अब कक्षा एक से पांच के लिए परीक्षा के प्रश्नों का स्तर मैट्रिक या समकक्ष होगा, जबकि कक्षा छह से आठ के लिए प्रश्नों का स्तर इंटरमीडिएट होगा। बताते चलें कि राज्य में वर्ष 2015 के बाद यह परीक्षा आयोजित नहीं हो सकी है।

    जैक ने इस परीक्षा के लिए पूर्व में आवेदन मंगा लिए थे, लेकिन नियमावली में विसंगतियां होने के कारण परीक्षा आयोजित नहीं हो सकी।

    अधिकतम आयु सीमा में मिलेगी छूट

    जेटेट परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष होगी। वहीं, अधिकतम आयु सीमा वही होगी, जिसे कार्मिक विभाग द्वारा विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं के लिए निर्धारित की गई है। हालांकि अधिकतम आयु सीमा में सभी अभ्यर्थियों को पिछली पात्रता परीक्षा तथा वर्तमान पात्रता परीक्षा के बीच के अंतराल से एक वर्ष कम की छूट प्रदान की जाएगी। इस तरह, यह परीक्षा इस वर्ष होती है तो अधिकतम आयु सीमा में नौ वर्ष की छूट मिलेगी। पारा शिक्षकों को अधिकतम आयु सीमा मे छूट उनके अनुबंध की अवधि के बराबर छूट देय होगी। हालांकि अधिकतम आयु 58 वर्ष से अधिक नहीं होगी।

    खबरें और भी

    जिलावार जनजातीय व क्षेत्रीय भाषा में अधिक संशोधन नहीं

    • प्रस्तावित जेटेट नियमावली में जिलावार
    • निर्धारित जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा में कोई खास संशोधन नहीं किया गया है।
    • कुछ जिलों में भूमिज भाषा का जोड़ा गया है। बाकी कार्मिक विभाग द्वारा पूर्व में तय भाषा को ही नियमावली में सम्मिलित किया
    • गया है।