विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

JTET परीक्षा: ट्रेजरी से परीक्षा केंद्र तक सुरक्षित पहुंचेगा प्रश्न पत्र, जैक ने तय की अधिकारियों की जिम्मेदारी

Published: Sat, 24 Oct 2026 11:33 PM (IST)

झारखंड अधिविद्य परिषद (जैक) ने 1 नवंबर को होने वाली जेटेट परीक्षा की सुरक्षा व्यवस्था पर कार्यशाला आयोजित की।

1 नवंबर को होगी JTET परीक्षा। (जागरण)

1 नवंबर को होगी JTET परीक्षा। (जागरण)

HighLights

  1. जेटेट परीक्षा की सुरक्षा पर जैक ने कार्यशाला की।

  2. प्रश्न पत्रों की गोपनीयता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर।

  3. निष्पक्ष परीक्षा संचालन हेतु जिला प्रशासन को निर्देश।

जागरण संवाददाता, रांची। एक नवंबर को होने वाली झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट) से पहले झारखंड अधिविद्य परिषद ने परीक्षा में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कार्यशाला आयोजित की।

इसमें जैक अध्यक्ष डॉ. नटवा हांसदा की ओर से परीक्षा में प्रश्न पत्रों की गोपनीयता को प्राथमिकता देने को कहा गया है। परीक्षा के निष्पक्ष, पारदर्शी रूप से आयोजित करने के लिए जिला प्रशासन को विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है।

परीक्षा के आयोजन को लेकर शनिवार को जैक सभागार में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें जिला शिक्षा पदाधिकारी और अपर समाहर्ता शामिल हुए।

जैक अध्यक्ष ने कहा देश भर में नियुक्ति व पात्रता परीक्षा की विश्वसनीयता को ले लोगों की अपेक्षाएं बढ़ गई हैं। ऐसे में हमारी जिम्मेदारी और बढ़ जाती है।

प्रश्न पत्रों की गोपनीयता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। परीक्षा सामग्री के भंडारण, परिवहन और परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने की पूरी प्रक्रिया में निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित हो।

अधिकारियों को परीक्षा के सफल संचालन के लिए जिला स्तर पर सभी तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी करने का दिशा निर्देश दिया गया।

प्रश्नपत्रों की प्राप्ति से लेकर कोषागार में सुरक्षित भंडारण, वहां से परीक्षा केंद्रों तक परिवहन और निर्धारित समय पर सीलबंद पैकेट खोलने तक प्रत्येक चरण में विशेष सावधानी बरतने का निर्देश दिया गया है।

रखें पूरा रिकॉर्ड

साथ ही, ओएमआर शीट और प्रश्न पुस्तिकाओं के वितरण, उपयोग, संग्रहण तथा जमा करने की प्रक्रिया का पूरा रिकॉर्ड रखने को कहा गया है।

परीक्षा केंद्रों का भौतिक सत्यापन करने का निर्देश दिया गया है ताकि किसी प्रकार की विषम स्थिति न बने। वहीं, जैक सचिव एसडी तिग्गा ने कहा परीक्षा के सफल संचालन के लिए जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, केंद्राधीक्षकों और वीक्षकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना आवश्यक है।

परीक्षा से संबंधित किसी भी समस्या की जानकारी तत्काल जैक और संबंधित अधिकारियों को देने को कहा गया ताकि समय रहते उसका समाधान किया जा सके।

यह भी पढ़ें- झारखंड में 1 नवंबर को होगी जेटेट-2026 परीक्षा, 15 अक्टूबर से डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।