यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jharkhand Train Diversion: आज टाटा यशवंतपुर समेत 26 नवंबर तक इन ट्रेनों का बदला रूट, यात्रा से पहले देख लें लिस्ट
रेलवे ने बयान जारी कर आज के रूट डायवर्ट होने की जानकारी दी। अपने बयान रेलवे ने बताया कि चक्रधरपुर रेल मंडल से गुजरने वाली 4 ट्रेनों का परिचालन मार्ग प ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर। विजयवाड़ा रेल मंडल में रेलवे के विकास कार्यों को लेकर रोलिंग कॉरिडोर ब्लॉक लिया जाएगा। इसको लेकर रेलवे ने चक्रधरपुर रेल मंडल से गुजरने वाली 4 ट्रेनों का परिचालन मार्ग परिवर्तित कर चलाने की घोषणा की है।
रेलवे ने जारी किया आदेश
रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, 23 नवंबर को खुलने वाली ट्रेन संख्या 18111 टाटा यशवंतपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग निदादावोलु, भीमावरम, गुड़ीवाडा, विजयवाड होते हुए गंतव्य मार्ग की ओर जाएगी। 24 नवंबर को खुलने वाली ट्रेन संख्या 12889 टाटा एसएमवीबी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग निदादावोलु, भीमावरम, गुड़ीवाडा, विजयवाड होते हुए गंतव्य मार्ग की ओर जाएगी।
25 और 26 नवंबर को भी रूट डायवर्ट
25 नवंबर को खुलने वाली ट्रेन संख्या 18637 हटिया एसएमवीबी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग निदादावोलु, भीमावरम, गुड़ीवाडा, विजयवाड होते हुए गंतव्य मार्ग की ओर जाएगी। 26 नवंबर को खुलने वाली ट्रेन संख्या 12835 हटिया एसएमवीबी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग निदादावोलु, भीमावरम, गुड़ीवाडा, विजयवाड होते हुए गंतव्य मार्ग की ओर जाएगी।