Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand Transfer News: चंपई सरकार का एक और बड़ा फैसला, 27 प्रशासनिक अफसरों को किया इधर से उधर

    By Neeraj AmbasthEdited By: Shashank Shekhar
    Updated: Wed, 21 Feb 2024 06:27 PM (IST)

    Jharkhand Transfer News झारखंड में राज्य शिक्षा सेवा के 26 पदाधिकारियों का तबादला किया गया है। दरअसल झारखंड में जब से चंपई सोरेन ने मुख्यमंत्री का पदभ ...और पढ़ें

    Jharkhand Transfer News: चंपई सरकार का एक और बड़ा फैसला, 26 प्रशासनिक अफसरों को किया इधर से उधर
    Jharkhand Transfer News: चंपई सरकार का एक और बड़ा फैसला, 26 प्रशासनिक अफसरों को किया इधर से उधर

    HighLights

    1. राज्य शिक्षा सेवा के 27 पदाधिकारियों का स्थानांतरण
    2. रजनी संताल परगना तथा निर्मला कोल्हान की बनीं RJDE

    राज्य ब्यूरो, रांची। राज्य सरकार ने राज्य शिक्षा सेवा के 27 पदाधिकारियों का स्थानांतरण किया है। स्थानांतरण के साथ ही कई पदाधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। इसके तहत रजनी देवी को संताल परगना प्रमंडल तथा निर्मला देवी को कोल्हान प्रमंडल के क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक पद की जिम्मेदारी दी गई है।

    सुशील कुमार को पलामू के जिला शिक्षा पदाधिकारी के साथ-साथ पलामू प्रमंडल के क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। कई जिलों में जिला शिक्षा पदाधिकारियों तथा जिला शिक्षा अधीक्षकों का भी स्थानांतरण हुआ है। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने बुधवार को इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी।

                         नाम                                   कहां गए

    1. रजनी देवी क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक, संताल परगना प्रमंडल
    2. निर्मला कुमारी क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक, कोल्हान प्रमंडल
    3. शिवेंद्र कुमार उपनिदेशक, माध्यमिक शिक्षा
    4. सुशील कुमार जिला शिक्षा पदाधिकारी, पलामू, क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक, पलामू का अतिरिक्त प्रभार
    5. दुर्गानंद झा जिला शिक्षा पदाधिकारी, साहिबगंज, जिला शिक्षा अधीक्षक का अतिरिक्त प्रभार
    6. उपेंद्र नारायण उपनिदेशक, माध्यमिक शिक्षा
    7. नूर आलम खां जिला शिक्षा अधीक्षक, लोहरदगा, जिला शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार
    8. दीपक राम जिला शिक्षा अधीक्षक, सिमडेगा
    9. अपरूपा पाल चौधरी जिला शिक्षा पदाधिकारी, खूंटी, अतिरिक्त प्रभारी जिला शिक्षा अधीक्षक
    10. मो. वसीम अहमद जिला शिक्षा पदाधिकारी, रांची
    11. अभय कुमार शील जिला शिक्षा अधीक्षक, गुमला, अतिरिक्त प्रभारी जिला शिक्षा पदाधिकारी
    12. प्रवीण रंजन जिला शिक्षा पदाधिकारी, हजारीबाग
    13. अतुल कुमार चौबे जिला शिक्षा अधीक्षक, बोकारो
    14. मुकुल राज जिला शिक्षा अधीक्षक, गिरिडीह
    15. निशु कुमारी जिला शिक्षा पदाधिकारी, धनबाद
    16. टोनी प्रेम राज टोप्पो जिला शिक्षा पदाधिकारी, पश्चिमी सिंहभूम
    17. अजय टोपनो जिला शिक्षा अधीक्षक पश्चिमी सिंहभूम
    18. मनोज कुमार जिला शिक्षा पदाधिकारी, पूर्वी सिंहभूम
    19. रणधीर कुजूर प्राचार्य, महिला जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, मेदिनीनगर, अतिरिक्त प्रभार, डीएसई, पलामू
    20. विनोद कुमार जिला शिक्षा अधीक्षक, देवघर, अतिरिक्त प्रभार जिला शिक्षा पदाधिकारी
    21. राजेश कुमार पासवान जिला शिक्षा अधीक्षक, जामताड़ा
    22. विनय कुमार जिला शिक्षा अधीक्षक, कोडरमा, अतिरिक्त प्रभार जिला शिक्षा पदाधिकारी
    23. नयन कुमार जिला शिक्षा अधीक्षक, पाकुड़, अतिरिक्त प्रभार जिला शिक्षा पदाधिकारी
    24. मिथिला टुडू जिला शिक्षा अधीक्षक, गोड्डा, अतिरिक्त प्रभार जिला शिक्षा पदाधिकारी
    25. आशीष कुमार पांडेय अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी, धालभूम, जिला शिक्षा अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम का अतिरिक्त प्रभार
    26. कैलाश मिश्रा क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी, रांची (प्रतिनियुक्ति, प्राथमिक शिक्षा निदेशालय)
    27. सरिता कुमारी प्राचार्य, जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान, कोडरमा

    ये भी पढ़ें: खुशखबरी! झारखंड के इस जिले में दर्जनों गांवों के लोगों की परेशानी होगी दूर, करोड़ों की लागत से बनेगी सड़क; काम शुरू

    ये भी पढ़ें: झारखंड के इस जिले में 3750 लोगों का भेजी जाएगी Abua Awas की पहली किस्त, जानें कौन उठा सकता है योजना का लाभ

    खबरें और भी