Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand: ED के समन से परेशान CM सोरेन पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, राहत की लगाई गुहार; कर सकते हैं ये आग्रह

    By Manoj SinghEdited By: Mohammad Sameer
    Updated: Fri, 08 Sep 2023 05:30 AM (IST)

    संभावना है कि शुक्रवार को उनकी ओर से सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई की तिथि निर्धारित किए जाने का आग्रह किया जाएगा। उनकी ओर से सुप्रीम कोर्ट को इस बात की भ ...और पढ़ें

    ED के समन से परेशान CM सोरेन पहुंचे सुप्रीम कोर्ट (file photo)
    ED के समन से परेशान CM सोरेन पहुंचे सुप्रीम कोर्ट (file photo)

    HighLights

    1. नौ सितंबर को कार्यालय में उपस्थित होने के लिए ईडी ने जारी किया है समन
    2. सीएम की ओर से प्रतिवादी न्याय मंत्रालय व ईडी को सौंपा गया केस संबंधित दस्तावेज
    3. समन के खिलाफ सीएम की ओर से सुप्रीम कोर्ट में जल्द सुनवाई का कर सकते हैं आग्रह

    राज्य ब्यूरो, रांची: रांची में जमीन घोटाला मामले में ईडी के समन के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में विशेष सुनवाई (मेंशन) का आग्रह किए जाने की संभावना है। ईडी ने तीसरी बार सीएम हेमंत सोरेन को पूछताछ के लिए समन जारी कर नौ सितंबर को उपस्थित होने का निर्देश दिया है।

    सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिका में हेमंत सोरेन ने ईडी के समन को अवैध बताते हुए राहत प्रदान करने की गुहार लगाई है। उनकी ओर से याचिका से संबंधित सभी दस्तावेज मामले में प्रतिवादी न्याय मंत्रालय और ईडी को उपलब्ध करा दिया गया है।

    ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि शुक्रवार को उनकी ओर से सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई की तिथि निर्धारित किए जाने का आग्रह किया जाएगा। उनकी ओर से सुप्रीम कोर्ट को इस बात की भी जानकारी दी जाएगी कि कोर्ट में याचिका दाखिल करने और इसी सूचना देने के बाद भी ईडी ने तीसरा समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया है। ऐसे में उनकी याचिका पर जल्द से जल्द सुनवाई होनी चाहिए।