यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jharkhand: रांची से दिल्ली के लिए Vistara एयरलाइंस की सेवा रहेगी जारी, रोजाना 31 विमान भरेंगे उड़ान
Jharkhand बिरसा मुंडा एयरपोर्ट (Birsa Munda) अथारिटी ने रांची से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाले विस्तारा एयरलाइंस के विमान का संशोधित विंटर शिड्यूल जार ...और पढ़ें

HighLights
- विस्तारा एयरलाइंस के विमान का संशोधित विंटर शिड्यूल जारी किया है।
- विंटर शिड्यूल में एयरपोर्ट से 31 विमान रोजाना उड़ान भरेंगे।
जागरण संवाददाता, रांची। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट अथारिटी ने रांची से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाले विस्तारा एयरलाइंस के विमान का संशोधित विंटर शिड्यूल जारी किया है।
रांची से दिल्ली के लिए विस्तारा एयरलाइंस के विमान (यूके 753/754) की सेवा जारी रहेगी। विमान 30 मार्च 2024 तक बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से उड़ान भरेगा। विमान प्रतिदिन 19:45 बजे दिल्ली से रांची पहुंचेगा और 20:20 बजे रांची से दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा। विंटर शिड्यूल में एयरपोर्ट से 31 विमान रोजाना उड़ान भरेंगे।
एयरपोर्ट से वर्तमान में अहमदाबाद, दिल्ली, पुणे, बेंगलुरु, चेन्नई, पटना, भुवनेश्वर, लखनऊ व हैदराबाद के लिए विमान सेवाएं उपलब्ध हैं। एयरपोर्ट पर इंडिगो, एयर एशिया, एलायंस एयर व विस्तारा की विमान सेवाएं उपलब्ध हैं।