Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Jharkhand SIR: राज्य में 17.56 लाख मतदाताओं के कटेंगे नाम, 5 अगस्त को जारी होगा ड्राफ्ट लिस्ट

    Updated: Fri, 24 Jul 2026 04:15 AM (IST)

    झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत 17.56 लाख मतदाताओं ने गणना प्रपत्र नहीं लौटाए हैं, जिनके नाम सूची से हटाए जाएंगे। ...और पढ़ें

    झारखंड एसआईआर।

    झारखंड एसआईआर।

    HighLights

    1. 17.56 लाख मतदाताओं ने गणना प्रपत्र नहीं लौटाए।

    2. इन मतदाताओं के नाम सूची से काटे जाएंगे।

    3. 5 अगस्त को प्रारूप मतदाता सूची होगी जारी।

    राज्य ब्यूरो, रांची। राज्य में चल रही मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत अबतक 17,56,154 मतदाताओं के नाम अब्सेंट, स्थानांतरित, डेथ, डुप्लीकेट की सूची में सम्मिलित की गई है।

    इन सभी के नाम मतदाता सूची से काटे जाएंगे। पांच अगस्त को प्रकाशित होने वाली प्रारुप मतदाता सूची में इन मतदाताओं के नाम नहीं होंगे। हालांकि, एसआईआर के तहत गणना चरण 29 जुलाई तक होना है, इसलिए यह संख्या और बढ़ने की संभावना है।

    दूसरी तरफ, अबतक 2,05,07,656 मतदाताओं द्वारा भरे गए हस्ताक्षरित गणना प्रपत्र बीएलओ को केवल प्राप्त हो चुके हैं, बल्कि डिजिटाइज्ड भी कर दिए गए हैं।

    पांच अगस्त को प्रकाशित होनेवाली प्रारुप मतदाता सूची में इन मतदाताओं के नाम होंगे। यह वर्तमान कुल मतदाताओं की संख्या का 77.50 प्रतिशत है। हालांकि शेष छह दिनों में यह संख्या और बढ़ सकती है।

    फैक्ट फाइल

    • वर्ष 2026 की मतदाता सूची में मतदाताओं की कुल संख्या : 2,64,63,236
    • मतदाताओं को गणना प्रपत्र उपलब्ध कराने की कुल संख्या : 2,61,72,859 (98.90 प्रतिशत)
    • मतदाताओं द्वारा भरे हुए एवं हस्ताक्षर किए हुए गणना प्रपत्र के डिजिटाइजेशन की कुल संख्या : 2,05,07,656
    • एएसडीडी सूची में सम्मिलित मतदाताओं की कुल संख्या : 17,56,154
    • मृत मतदाताओं की कुल संख्या : 4,99,354 (1.89%)
    • पता लगाने योग्य नहीं/ अनुपस्थित मतदाताओं की कुल संख्या : 2,62,262 (0.99%)
    • स्थायी रूप से स्थानांतरित मतदाताओं की कुल संख्या : 7,81,934 (2.95%)
    • अन्य स्थानों पर पहले से ही नामांकित मतदाताओं की कुल संख्या : 2,07,017(0.78%)
    • गणना प्रपत्र हस्ताक्षर करने से इनकार करने वाले मतदाताओं की कुल संख्या : 5,587 (0.02%)
    • गणना प्रपत्र डिजिटाइजेशन की कुल संख्या (बिना हस्ताक्षरित लौटाए गए गणना प्रपत्र सहित): 2,22,63,810 (84%)

    यह भी पढ़ें- झारखंड में जानकारी के अभाव में SIR से कोई ना हो वंचित, CM हेमंत सोरेन ने अधिकारियों को दिए निर्देश