Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand Weather: झारखंड के इन छह जिलों में चलेगी खतरनाक शीतलहर, येलो अलर्ट जारी; फसलों को भी हो रहा नुकसान

    By Jagran News Edited By: Mukul Kumar
    Updated: Wed, 17 Jan 2024 07:52 AM (IST)

    Jharkhand Ka Mausam आज से 19 जनवरी तक कोहरे का असर दिखेगा। प्रदेश में शीत लहर को लेकर भी यलो अलर्ट जारी किया गया है। मैक्लुस्कीगंज में लगातार रात में ...और पढ़ें

    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

    HighLights

    1. शहर के अलावे कांके व मैक्लुस्कीगंज में ठंड से लोग परेशान
    2. उत्तर-पश्चिम दिशा से आ रही हवाओं से गिर रहा तापमान

    जागरण संवाददाता, रांची-मैक्लुस्कीगंज। राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। रांची के अलावा कांके व मैक्लुस्कीगंज में ठंड ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।

    17, 18 और 19 जनवरी को राज्य के उत्तरी हिस्से यानी देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा, गिरिडीह और साहेबगंज में कहीं कहीं मध्यम दर्जे का कोहरे का असर देखने को मिलेगा।

    इसके अलावा, पश्चिमी हिस्से यानी चतरा, कोडरमा, पलामू, गढ़वा, लातेहार व लोहरदगा में कहीं कहीं शीतलहर और घने कोहरे का असर देखने को मिलेगा। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

    मौसम विज्ञान केंद्र रांची की रिपोर्ट के अनुसार उत्तर पश्चिमी दिशा से आ रही ठंड हवा ने राजधानी समेत पूरे राज्य के तापमान में गिरावट ला दी है।

    फसलों को हो रहा नुकसान

    मैक्लुस्कीगंज में लगातार रात में हो रही कड़ाके की ठंड और बर्फ जम जाने के कारण फसलों को खासा नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। कई दिनों से सुबह के समय सब्जियों की फसल पर पाला जम जा रहा है। इससे आलू, मटर, टमाटर सहित अन्य फसलें प्रभावित हो रही हैं।

    कुछ ऐसा रहा तापमान

    24 घंटे के मौसम की बात करें तो पूरे राज्य के उत्तर पूर्वी हिस्से यानी देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा, गिरिडीह और साहेबगंज में कहीं कहीं मध्यम दर्जे का कोहरे का असर देखा गया। वहीं पश्चिमी हिस्से यानी पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा में कहीं कहीं शीतलहर और घने कोहरे का असर देखा गया।

    जम रहीं ओस की बूंदें

    मिनी लंदन के नाम से महशूर मैक्लुस्कीगंज में लगातार तापमान गिर रहा है। पूरे क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। रात के समय गिर रहे तापमान के कारण पौधों पर पड़ने वाली ओस की बूंदे बर्फ में तब्दील हो जा रही हैं। पिछले कुछ दिन से ठंड का असर क्षेत्र में लगातार जारी है।

    मैकलुस्कीगंज एवं इसके आसपास के क्षेत्र में ओस की बूंदे जमने लगी हैं। क्षेत्र का तापमान 5 दिनों से लगातार गिर रहा है। मैक्लुस्कीगंज में मंगलवार को वर्ष की सबसे ठंडी सुबह रही। कनकनी भरी ठंड ने लपरा, निंद्रा मायापुर समेत आसपास के गांव को ठिठुरने के लिए विवश कर दिया है।

    खबरें और भी

    अहले सुबह कुछ स्थान पर तो पारा 2 डिग्री तक दर्ज किया गया और दिन में भी सर्द हवाओं के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

    कुछ ऐसा रहेगा शहर और राज्य का मौसम

    17 जनवरी : सुबह में कोहरा या धुंध और बाद में आसमान साफ रहेगा, मौसम शुष्क बना रहेगा

    18 जनवरी : आंशिक बादल छाए रहेंगे, हल्की वर्षा होने की संभावना

    19 जनवरी : सुबह में कोहरा या धुंध और बाद में आसमान साफ रहेगा, मौसम शुष्क बना रहेगा।

    यह भी पढ़ें-

    शराब मामले में DGP आरएस भट्टी की बड़ी कार्रवाई, दोषी SHO कुमार अमिताभ को किया बर्खास्त

    हेमंत सोरेन को बड़ा झटका! खुद का विधायक संथाल परगना में मचाएगा तूफान; बाबूलाल मरांडी के साथ साझा किया मंच