Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand Weather: कड़ाके की ठंड ने बरपाया कहर, सड़क और रेल यातायात तक प्रभावित; लोग घरों में दुबकने को मजबूर

    By kumar Gaurav Edited By: Aysha Sheikh
    Updated: Mon, 01 Jan 2024 08:17 AM (IST)

    Jharkhand Weather News झारखंड में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। लोग ठंड की वजह से घरों से बाहर भी नहीं निकल पा रहे हैं। कोहरे ने सड़क और रेल यातायात को प् ...और पढ़ें

    Jharkhand Weather: कड़ाके की ठंड ने बरपाया कहर, सड़क और रेल यातायात तक प्रभावित; लोग घरों में दुबकने को मजबूर
    Jharkhand Weather: कड़ाके की ठंड ने बरपाया कहर, सड़क और रेल यातायात तक प्रभावित; लोग घरों में दुबकने को मजबूर

    जागरण संवाददाता, रांची। वर्ष के अंतिम दिन कोहरे व सर्द हवाओं के कारण मैकलुस्कीगंज में ठंड ने कहर बरपाया। पिछले चार दिनों से लगातार हो रहे कोहरे ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी है। सुबह पांच बजे घने कोहरे ने मैकलुस्कीगंज को अपने आगोश में लेना शुरू कर दिया है जो कि सुबह दस बजे तक छाया रहता है।

    सड़क और रेल यातायात प्रभावित

    कोहरे ने सड़क और रेल यातायात को प्रभावित किया है। सड़क पर गुजरने वाले वाहनों की रफ्तार धीमी रही व दिन में ही हेडलाइट आन कर गुजरता देखा गया। वहीं, कोहरे का असर रेल यातायात को भी प्रभावित किया मालवाहक व यात्री ट्रेनें पटरियों पर रेंगती दिखाई दी।

    सर्द हवाओं के कारण मैकलुस्कीगंज का न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज किया गया। मैकलुस्कीगंज का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस कहीं कहीं 7 डिग्री सेल्सियस भी दर्ज किया गया।

    ठंड ने बढ़ाई लोगों की परेशानी

    धूप निकलने के बाद लोगों को थोड़ा राहत जरूर मिली, लेकिन सूर्य में तपिश नहीं रहने से लोग दिन में भी गर्म कपड़े से लिपटे रहने को मजबूर रहे। कड़ाके की ठंड ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। सुबह और शाम पड़ रही कड़ाके की ठंड व कोहरे के कारण लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं। कई स्थानों पर लोगों को अलाव का सहारा भी लेते देखे गए।

    ये भी पढ़ें -

    Bihar Weather: बीस सालों का टूटा रिकॉर्ड, 15 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे गिरा तापमान; प्रदेश में शीतलहर जैसे हालात

    खबरें और भी