Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand Weather : झारखंड में मानसून की आहट के बीच घटने लगा तापमान, रिमझिम बौछारों व तेज हवाओं ने लौटाई ठंडक

    Updated: Thu, 23 May 2024 07:30 AM (IST)

    Jharkhand Weather Forecast राजधानी रांची समेत आसपास के जिलों में अचानक आई आंधी और रिमझिम फुहारों ने ठंडक लौटाई है। इससे राजधानी के तापमान में गिरावट ...और पढ़ें

    बारिश के बाद सड़कों पर भरा पानी- जागरण
    बारिश के बाद सड़कों पर भरा पानी- जागरण

    HighLights

    1. दोपहर करीब 3 बजे आई आंधी से सड़कों पर उड़ रहे धूल और गंदगी के बीच लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा
    2. निचले क्षेत्रों में जलजमाव से वाहन चालकों व राहगीरों को हुई परेशानी
    3. रांची में 27 मई तक छाए रहेंगे आंशिक बादल
    4. वज्रपात को लेकर भी मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

    जासं, रांची। Jharkhand Weather Forecast : राजधानी रांची व आसपास के जिलों में अचानक आई आंधी और बौछार ने मौसम को खुशगवार बना दिया। राजधानी का तापमान गिर गया है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है। प्री-मानसून की आहट ने शहर के लोगों को राहत दी है।

    घने बादलों की वजह से दिन में छाया अंधेरा

    तेज आंधी के कारण कई जगहों पर पेड़ की टहनियां टूटकर सड़कों पर गिर गईं, जिससे कुछ देर के लिए आवागमन बाधित रहा। वहीं निचले क्षेत्रों में जलजमाव से वाहन चालकों व राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

    दोपहर करीब 3 बजे 40 से 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से आई आंधी से सड़कों पर उड़ रहे धूल और गंदगी के बीच लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कुछ देर के लिए दोपहर में ही अंधेरा छा गया। इसके बाद वर्षा की बूंदों ने धूल और गर्मी से लोगों को राहत दी।

    वज्रपात को लेकर जारी हुआ अलर्ट

    वहीं दूसरी ओर मौसम विज्ञान केंद्र रांची द्वारा जारी पूर्वानुमान में कहा गया कि राजधानी रांची में 27 मई आंशिक बादल छाए रहेंगे और मेघगर्जन के साथ वर्षा होने की संभावना है।

    इसके अलावे 23 और 24 मई को राज्य में अधिकांश जगहों पर मेघगर्जन के साथ तेज हवाओं का झोंका 40 से 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से परेशानी बढ़ाएगी। साथ ही वज्रपात होने की भी संभावना है। इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

    खबरें और भी

    ऐसा रहा मौसम

    पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो राज्य में कहीं कहीं मेघगर्जन और आंधी के साथ साथ हल्की व मध्यम दर्जे की वर्षा का असर देखा गया। राज्य के उत्तर पूर्वी हिस्से यानी देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा, गिरिडीह और साहिबगंज में कहीं कहीं भारी वर्षा रिकाॅर्ड की गई।

    सबसे अधिक वर्षा 113.2 मिमी साहिबगंज के राजमहल में रिकार्ड की गई। अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस डाल्टेनगंज का जबकि न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री देवघर का रिकाॅर्ड किया गया। राजधानी रांची में अधिकतम 36.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

    ये भी पढ़ें:

    Tender Commission Scam : 3000 करोड़ रुपये से अधिक का है टेंडर घोटाला, सुप्रीम कोर्ट में ईडी का बड़ा दावा

    'मोदी का नाम सुन थर-थर कांपते हैं आतंकी', जमशेदपुर में गरजे Tejashwi Surya, I.N.D.I.A को बता डाला खंडहरों का ठेकेदार