Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand Weather News: बिगड़ने वाला है झारखंड का मौसम, अगले तीन दिन के लिए अलर्ट; गिरेगा तापमान

    Updated: Sun, 07 Apr 2024 03:41 PM (IST)

    Jharkhand Weather News रांची समेत पूरे राज्य का के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के पूर्वानुमान के अनुसार रांची ...और पढ़ें

    Jharkhand Weather News: बिगड़ने वाला है झारखंड का मौसम, अगले तीन दिन के लिए अलर्ट; गिरेगा तापमान
    Jharkhand Weather News: बिगड़ने वाला है झारखंड का मौसम, अगले तीन दिन के लिए अलर्ट; गिरेगा तापमान

    HighLights

    1. आज से 10 अप्रैल तक राजधानी में छाए रहेंगे आंशिक बादल
    2. 7, 8 और 9 अप्रैल को कई स्थानों पर मेघगर्जन के साथ वर्षा

    जागरण संवाददाता, रांची। Jharkhand Weather News राजधानी रांची समेत पूरे राज्य का के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के पूर्वानुमान के अनुसार रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में 7 अप्रैल को आंशिक बादल छाए रह सकते हैं और वर्षा होने की संभावना है।

    रांची व आसपास के जिलों में 7, 8 और 9 अप्रैल को कई स्थानों पर मेघगर्जन के साथ वर्षा हो सकती है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के संकेत हैं। इसे लेकर मौसम विभाग ने यलो अलर्ट भी जारी किया है।

    9 अप्रैल को राज्य के दक्षिणी हिस्से यानी पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां में कहीं कहीं मेघगर्जन के साथ वज्रपात होने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

    रांची में 7 से 10 अप्रैल तक आंशिक बादल छाए रहने और मेघगर्जन के साथ हल्की वर्षा होने का अलर्ट जारी किया गया है, जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि राजधानी के तापमान में 3 से 4 डिग्री तक कमी होगी।

    कई जिलों का तापमान 40 पार पहुंचा

    बता दें कि राज्य के कई जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से भी अधिक हो गया है। जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।

    मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद की माने तो आगामी दिनों रांची व आसपास के जिलों में आंशिक बादल छाए रहने और हल्की वर्षा होने के बाद तापमान में गिरावट हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने लोगों को सलाह दी है कि अगले चार दिनों तक तेज हवा और वर्षा होने की संभावना है।

    खबरें और भी

    इस कारण घर से बाहर निकलते समय छाता या रेनकोट अवश्य साथ रखें। वहीं, किसानों को सलाह दी गई है कि वे मौसम का पूर्वानुमान देखकर ही अपनी फसलों की कटाई करें। 

    ऐसा रहा मौसम

    पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो पूरे राज्य का मौसम शुष्क बना रहा। राज्य के दक्षिणी हिस्सों में एक दो स्थानों पर हीट-वेव का असर देखा गया। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस सरायकेला खरसावां का जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री बोकारो थर्मल का रिकार्ड किया गया।

    वहीं, राजधानी रांची की बात करें तो अधिकतम 36.4 डिग्री और न्यूनतम 21.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

    ये भी पढ़ें- 

    Jharkhand Weather: झारखंड में आसमान से बरसने लगे हैं आग के गोले, लू का अलर्ट जारी; इस दिन से मिलेगी राहत

    Jharkhand Weather Today: दो दिन कहर बरपाएगी गर्मी, छह अप्रैल से बिगड़ने वाला है झारखंड का मौसम; ऐसा रहेगा हाल