Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand Weather: कहीं किरकिरा न हो जाए New Year का मजा, पहले ही जान लें कैसा रहेगा मौसम का हाल

    By Aysha SheikhEdited By: Aysha Sheikh
    Updated: Sat, 30 Dec 2023 08:00 AM (IST)

    हिमालयी क्षेत्र से आने वाले पश्चिमी विक्षोभ का असर झारखंड में देखने को मिलेगा। एक जनवरी से ही राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में आंशिक बादल छाए रहने और ...और पढ़ें

    Jharkhand Weather: कहीं किरकिरा न हो जाए New Year का मजा, पहले ही जान लें कैसा रहेगा मौसम का हाल
    Jharkhand Weather: कहीं किरकिरा न हो जाए New Year का मजा, पहले ही जान लें कैसा रहेगा मौसम का हाल

    जागरण संवाददाता, रांची। नववर्ष को लेकर जहां लोग उत्सवी माहौल में रंगे हैं तो दूसरी ओर मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने आंशिक बादल छाए रहने और तापमान में गिरावट के संकेत दिए हैं। जारी रिपोर्ट में बताया गया कि 1 जनवरी से ही राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में आंशिक बादल छाए रहने और तापमान में गिरावट के पूर्वानुमान हैं।

    बताया गया कि हिमालयी क्षेत्र से आने वाले पश्चिमी विक्षोभ का असर झारखंड में देखने को मिलेगा। इसके प्रभाव से कनकनी बढ़ेगी। वरीय विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि झारखंड में नववर्ष की शुरुआत ठंड और वर्षा से होगी।

    वर्तमान में लोगों को ठंड से थोड़ी राहत जरूर मिली है क्योंकि दिन में खिली धूप रहने के कारण तापमान सामान्य बना है। उन्होंने बताया कि अगले चार दिनों तक मौसम में कोई बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं, मौसम साफ रहेगा। लेकिन 2 जनवरी के बाद मौसम के हालात बदलेंगे और आंशिक बादल छाए रहेंगे।

    राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की और मध्यम दर्जे की वर्षा होने का अनुमान है। इसके बाद एक बार फिर से ठंड बढ़ सकती है। साथ ही शीतलहर का प्रकोप भी शुरू हो जाएगा। इस कारण कांके का तापमान 1 से दो डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

    बताया कि पूरे राज्य में फिलहाल न्यूनतम तापमान सामान्य से दो से चार डिग्री तक बढ़ा हुआ है। रांची के आसपास के इलाकों में आंशिक बादल छाए हुए हैं इस कारण न्यूनतम तापमान बढ़ा हुआ है।

    एक जनवरी को राज्य के उत्तर पश्चिमी हिस्से यानी पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा में हल्की व मध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है। यह भी कहा गया कि 30 दिसंबर से एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है, जिससे 2 जनवरी के बाद से राज्य के कुछ हिस्सों में वर्षा होने का पूर्वानुमान है।

    खबरें और भी

    कांके का तापमान 

    बिरसा एग्रीकल्चर युनिवर्सिटी के मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों पर नजर डालें तो कांके का न्यूनतम तापमान राज्य में सबसे कम 9 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि पिछले चार दिनों से तापमान 6-7 डिग्री था। वहीं पिछले 24 घंटे तापमान की बात करें तो रांची का अधिकतम 24.7 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

    ऐसा रहेगा राज्य और रांची का मौसम

    • 29 दिसंबर : सुबह में हल्की व मध्यम दर्जे का कोहरा या धुंध, बाद में आसमान साफ रहेगा और मौसम शुष्क बना रहेगा
    • 30 दिसंबर :सुबह में हल्की व मध्यम दर्जे का कोहरा या धुंध, बाद में आसमान साफ रहेगा और मौसम शुष्क बना रहेगा
    • 31 दिसंबर : सुबह में कोहरा या धुंध, बाद में आंशिक बादल छाए रहेंगे, मौसम शुष्क बना रहेगा
    • 1 जनवरी : सुबह में कोहरा या धुंध, बाद में आंशिक बादल छाए रहेंगे, मौसम शुष्क बना रहेगा।

    ये भी पढ़ें -

    हेमंत सोरेन चला रहे फाइल-फोल्डर वाली सरकार, भाजपा ने जारी किया आरोप पत्र; पूछ लिया- डरते नहीं तो फिर भागते क्यों हैं?

    चार साल में हेमंत सरकार ने कितनी बदली शिक्षा व्यवस्था? ये तीन योजनाएं हैं शानदार, ब्रिटेन-आयरलैंड तक पढ़ने जा रहे बच्चे