Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand Weather : रांची में तेज धूप ने खूब झुलसाया, चार डिग्री तक बढ़ा तापमान; इस वजह से नहीं हो पा रही बारिश

    Updated: Thu, 25 Apr 2024 08:31 AM (IST)

    Jharkhand Weather Update रांची सहित पूरे झारखंड में इन दिनों गर्मी कहर बरपा रही है। रांची में तेज धूप ने बढ़ाई परेशानी। राजधानी का तापमान 4 डिग्री से ...और पढ़ें

    झारखंड में प्रचंड गर्मी से लोगों का हाल बेहाल।
    झारखंड में प्रचंड गर्मी से लोगों का हाल बेहाल।

    जागरण संवाददाता, रांची। Jharkhand Weather Update : राजधानी रांची समेत आसपास के जिलों में मौसम का उतार-चढ़ाव जारी है। मंगलवार को हल्की बूंदाबांदी के बाद रात में जहां गर्मी से राहत मिली थी वहीं बुधवार को दिनभर तपती धूप से लोग परेशान रहे। मंगलवार को बूंदाबांदी के बाद रांची का तापमान 33 डिग्री के आसपास रहा जबकि बुधवार को 4 डिग्री बढ़कर 37.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

    इस वजह से बादलों को धकेल रही है गर्मी

    अंदाजा लगाया जा सकता है कि किस तरह रांची के मौसम में बदलाव हो रहा है। पर्यावरणविद नीतीश प्रियदर्शी बताते हैं कि क्लाउड बैंड नहीं बनने के कारण समुचित मात्रा में वर्षा नहीं हो पा रही है।

    सिमटती हरियाली और प्रदूषण के कारण बढ़ रही गर्मी बादलों को धकेल रही हैं। जिस कारण आंशिक बादल बनने की प्रक्रिया के बाद भी वर्षा नहीं हो पा रही है।

    इन जिलों में दिखेगा हीट वेव का असर

    मौसम विज्ञान केंद्र रांची के द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार, रांची व आसपास के जिलों में 28 अप्रैल तक आसमान मुख्यत: साफ रहेगा और मौसम शुष्क बना रहेगा।

    वहीं राज्य के दूसरे हिस्सों की बात करें तो कोल्हान प्रमंडल अंतर्गत पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां के अलावे उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के बोकारो, धनबाद और संथाल प्रमंडल के जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज में 25 से 28 अप्रैल तक हीट-वेव का असर देखने को मिलेगा।

    वहीं 28 अप्रैल को निकटवर्ती मध्य हिस्से यानी रांची, रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो, गुमला और खूंटी में भी कहीं कहीं हीट-वेव की स्थिति बनी रहेगी। इसे लेकर भी मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।

    ऐसा रहा मौसम

    पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो राज्य में कहीं कहीं तेज सतही हवा आंधी के साथ बही। कहीं कहीं हल्की वर्षा भी हुई। सबसे अधिक वर्षा 10 मिमी पलामू के मनातू में रिकाॅर्ड की गई।

    खबरें और भी

    सबसे अधिक अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री सेल्सियस गोड्डा में जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.9 डिग्री डाल्टेनगंज का रिकार्ड किया गया। वहीं राजधानी रांची की बात करें तो अधिकतम 37.2 डिग्री और न्यूनतम 23.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

    ये भी पढ़ें:

    JEE Mains Result 2024 : लकड़ी मिस्‍त्री के बेटे ने जेईई मेन में मनवाया लोहा, पहले ही प्रयास में गाड़े सफलता के झंडे

    Bird Flu Virus : रांची में बर्ड फ्लू की पुष्टि, विभाग अलर्ट; इस इलाके में कई गतिविधियों पर लगी रोक