Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand Weather: लगातार गिर रहा तापमान, दिवाली के बाद अचानक बदलेगा मौसम; धूप भी होगी बेअसर

    By Jagran NewsEdited By: Aysha Sheikh
    Updated: Fri, 10 Nov 2023 10:47 AM (IST)

    Jharkhand Weather Today झारखंड में मौसम सर्द होता जा रहा है। तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। दिवाली के बाद मौसम का मिजाज बदल सकता है। मौसम विभाग क ...और पढ़ें

    Jharkhand Weather: लगातार गिर रहा तापमान, दिवाली के बाद अचानक बदलेगा मौसम; धूप भी होगी बेअसर
    Jharkhand Weather: लगातार गिर रहा तापमान, दिवाली के बाद अचानक बदलेगा मौसम; धूप भी होगी बेअसर

    HighLights

    1. तेज धूप का भी असर कम, लोग सुबह में धूप का लुत्फ उठा रहे
    2. अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 18 डिग्री से नीचे

    जासं, रांची। राजधानी रांची समेत पूरे राज्य के तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। सुबह और देर रात धुंध का असर देखने को मिल रहा है। तेज धूप का भी असर कम हो रहा है लोग सुबह धूप का लुत्फ उठा रहे हैं।

    मौसम विज्ञान केंद्र रांची के वरीय विज्ञानी अभिषेक आनंद की माने तो पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। इसके पूर्व की तरफ बढ़ने के कारण इसका असर राज्य से सभी हिस्सों में देखने को मिलेगा।

    हालांकि, अगले 5 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। 10 और 11 नवंबर को मौसम साफ और शुष्क बना रहेगा, लेकिन कुछ जगहों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है।

    12 नवंबर को भी राज्य में कई स्थानों पर आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। जबकि 13 से 15 नवंबर तक मौसम मुख्य रूप से साफ रहेगा। इस दौरान रांची और आसपास के क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान 14 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

    दिवाली के बाद और गिरेगा तापमान

    दिवाली के बाद मौसम का मिजाज बदल सकता है। राज्य के कुछ हिस्सों में वर्षा हो सकती है। जिससे तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। राज्य में पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो सामान्यतः मौसम शुष्क रहा।

    खबरें और भी

    सबसे अधिक उच्चतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रांची और गढ़वा में रिकार्ड किया गया। राज्य के अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 18 डिग्री से नीचे पहुंच चुका है।

    ये भी पढे़ं -

    Dhanteras 2023: सज गए बाजार, दुकानों में उमड़ी भीड़; 400 से लेकर 1100 रुपये तक के सिक्के बाजार में उपलब्ध

    बिहार में शिक्षक नियुक्ति परीक्षा अब हर साल अगस्त में, ये विद्यार्थी नहीं हो सकेंगे शामिल; STET का आयोजन वर्ष में दो बार