Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    40.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा रांची का तापमान, आज 42 डिग्री रहने का अनुमान; इस दिन से है राहत के आसार

    Updated: Wed, 29 May 2024 08:47 AM (GMT+05:30)

    Jharkhand Weather News राजधानी रांची समेत पूरे राज्‍य की धरती तप रही है। राज्‍य के कुल 17 जिलों में तापमान 40 के पार पहुंच चुका है। भीषण गर्मी को लेक ...और पढ़ें

    गर्मी से बचने के लिए मुंह ढंककर घर जाता व्यक्ति
    गर्मी से बचने के लिए मुंह ढंककर घर जाता व्यक्ति

    HighLights

    1. झारखंड के 17 जिलों में पारा 40 डिग्री के पार
    2. आज राजधानी समेत आसपास के इलाकों में आसमान रहेगा साफ, मौसम बना रहेगा शुष्‍क
    3. मौसम विभाग ने इस दिन से राहत मिलने की जताई संभावना

    जागरण संवाददाता, रांची। Jharkhand Weather Forecast : रांची में सुबह से ही तपिश बढ़ने लगी है। गर्मी बढ़ने से लोग पसीने से तर-बतर हो जा रहे हैं। उमस से बेचैनी भी बढ़ी है। पिछले तीन दिनों से तापमान लगातार बढ रहा है। मंगलवार को रांची का तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि बुधवार और गुरुवार को तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान लगाया गया है।

    दो दिन तक बारिश की नहीं कोई संभावना

    दो दिनों तक वर्षा के आसार नहीं दिख रहे हैं। एक से जून से कुछ राहत के आसार हैं। इस दिन वर्षा होने की संभावना है।

    तीन दिन से तप रहे सूरज का असर अब रात के मौसम में भी दिखाई देने लगा है। रात का न्यूनतम तापमान भी धीरे-धीरे बढ़ रहा है, वर्तमान में 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह रहा है।

    सोमवार को सुबह से ही सूरज की तपिश बढ़ने लगी। दिन में सात बजे ही शहर का तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस डिग्री दर्ज हुआ।

    सुबह नौ बजे तक तापमान बढ़कर 35.4 डिग्री हो गया। इससे घर से बाहर निकले लोगों को खासी परेशानी हुई। सड़कों पर भी इसका असर देखने को मिला। दोपहर शहर में ट्रैफिक स्मूथ रहा।

    इस दिन से तापमान में आ सकती है गिरावट

    मौसम विभाग के निदेशक व मौसम विज्ञानी ने बताया कि अगले दो दिनों रांची का पारा अधिक रहेगा। मौसम शुष्क रहेगा। एक जून को बारिश के आसार हैं। इसके बाद तापमान थोड़ी गिरावट दर्ज होगी। मंगलवार को तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

    धूप में बेवजह बाहर न निकलें, दही का सेवन करें

    रिम्स के फिजिशियन डा. संजय सिंह ने बताया कि गर्मियों में लू लगने की संभावना रहती है। कई बार लूज मोशन की शिकायत होती है। साथ ही बाहर खाने से फूड प्वायजन की समस्या बढ़ जाती है।

    ऐसे मौसम में धूप में निकलने से बचना चाहिए। तरल पदार्थ का अधिक सेवन करें। दही का भी सेवन करें। दही खाने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। रोजाना दही खाने से पेट की समस्या नहीं होती है। साथ शरीर को भी पोषक तत्व मिलता है।

    खबरें और भी

    लू से बचने के लिए क्या करें 

    • - बेवजह घर से बाहर नही निकले
    • - धूप में निकलना पड़े तो शरीर ढंक कर निकलें।
    • - ढीले और हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें।
    • - तरल पदार्थ का सेवन करते रहें
    • - शराब, काफी और चाय से परहेज करें।
    • - तरबूज, खरबूज और खीरा का सेवन करें

    लू लगने के लक्षण 

    • उल्टी होना
    • तेज बुखार
    • लूज मोशन
    • त्वजा का सूखना और लाल होना
    • सिरदर्द व चक्कर आना
    • बेहोशी आना
    • धड़कन तेज होना।

    ये भी पढ़ें: 

    स्वर्ण जयंती-कोसी एक्सप्रेस समेत 36 ट्रेनों की टाइमिंग बदली, रेलवे ने जारी की नई समय सारिणी

    निशिकांत दुबे का चौका रोकने को महागठबंधन ने सजाई फिल्डिंग, स्टार प्रचारकों को दिया बड़ा टास्क