Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand Weather Today: झारखंड के मौसम को लेकर नई जानकारी, कई जिलों के लिए अलर्ट जारी; सावधान रहने की सलाह

    Updated: Sat, 17 Aug 2024 09:28 AM (IST)

    Jharkhand Weather झारखंड में लगातार बारिश होने के चलते लोगों को परेशानी होने लगी है। मौसम विभाग ने आज फिर से नई जानकारी दी है। मौसम विभाग के मुताबिक र ...और पढ़ें

    झारखंड में बिगड़ने वाला है मौसम (जागरण)
    झारखंड में बिगड़ने वाला है मौसम (जागरण)

    HighLights

    1. झारखंड के अधिकांश जिलों में भारी बारिश की संभावना
    2. झारखंड के लिए मौसम विभाग ने नया अपडेट दिया
    3. झारखंड में चक्रवात के असर के कारण मौसम बिगड़ सकता है

    डिजिटल डेस्क, रांची। Jharkhand Weather News: झारखंड में आज फिर से मध्यम से लेकर भारी बारिश की संभावना है। आज पूरे झारखंड के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है। कुछ जगहों पर तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना है। किसानों के लिए भी विशेष चेतावनी जारी की गई है। 

    झारखंड के इन जिलों में बारिश का अलर्ट

    शनिवार को झारखंड में अधिकांश जगहों पर मेघगर्जन के साथ वज्रपात की संभावना है जबकि निकटवर्ती मध्य भाग यानी रांची, रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो, गुमला और खूंटी के अलावे दक्षिणी हिस्से पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां, उत्तर पश्चिमी हिस्से यानी पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा में भारी बारिश होने की संभावना है।

    मौसम विभाग की नई जानकारी

    आईएमडी ने कहा कि कम दबाव प्रणाली से जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण झारखंड के मौसम पर भी असर डाल सकता है। जिससे भारी बारिश और तेज आंधी चलने की संभावना बढ़ गई है। आम लोगों और किसानों को खुले में जाने से बचने की सलाह दी गई है।

    ओडिशा के कई जिलों में भी भारी बारिश की संभावना

    आगामी 20 अगस्त तक ओडिशा में विभिन्न स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा जारी रहने की संभावना होने की जानकारी भुवनेश्वर क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने दी है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, शनिवार को प्रदेश भर में वर्षा होगी।

    खबरें और भी

    हालांकि, बरगढ़, झारसुगुड़ा, संबलपुर, देवगढ़, सुंदरगढ़, केंदुझर, मयूरभंज, बालेश्वर और भद्रक जिलों में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है। इन जिलों में 7 से 11 सेमी वर्षा होने का अनुमान है। इसलिए पीली चेतावनी जारी की गई है।

    वहीं रविवार को बरगढ़, बलांगीर, झारसुगुड़ा, संबलपुर, देवगढ़, सुंदरगढ़, केंदुझर जिलों में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है। इन जिलों में 7 से 11 सेमी वर्षा होने का अनुमान है।

    ये भी पढ़ें

    Flood in Jharkhand: गढ़वा में सोन नदी का कहर, बाढ़ में फंसे 50 से अधिक ग्रामीण; रेस्क्यू में जुटी NDRF की टीम

    'झारखंड का पानी बंगाल में बाढ़ ला रहा', ममता बनर्जी ने हेमंत सोरेन को मिलाया फोन; दे डाली नसीहत