Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand Weather Today: भीषण 'लू' की चपेट में रहेंगे झारखंड के ये 7 जिले, डाल्टनगंज में टूटा तापमान का रिकॉर्ड

    Updated: Sat, 15 Jun 2024 08:33 AM (IST)

    Jharkhand Weather झारखंड में भीषण गर्मी से फिलहाल निजात मिलने वाली नहीं है। यहां के 7 जिलों में भीषण लू चलेगी जिससे लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। ...और पढ़ें

    झारखंड में प्रचंड गर्मी का कहर (जागरण)
    झारखंड में प्रचंड गर्मी का कहर (जागरण)

    HighLights

    1. रांची में 15 से 20 जून के मध्य सामान्य रूप से बादल छाए रहने के आसार
    2. झारखंड चार जिलों को छोड़ बाकी जगह भीषण गर्मी ने लोगों की हालत कर दी है खराब

    जागरण संवाददाता, रांची। Jharkhand Weather News: राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में हीटवेव का कहर लगातार जारी है। चार जिले गोड्डा, पाकुड़, साहिबगंज और सिमडेगा को छोड़ बाकी जिलों में हीटवेव को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। यह पहली बार है कि जब पूरे राज्य का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही रह रहा है।

    7 जिलों में हीटवेव का खतरनाक असर

    मौसम विज्ञान केंद्र रांची द्वारा जारी पूर्वानुमान की बात करें तो रांची, रामगढ़, चतरा, हजारीबाग, बोकारो, धनबाद और गिरिडीह में हीटवेव का असर देखा जा रहा है। सरायकेला खरसावां, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, गढ़वा और पलामू में सर्वाधिक हीटवेव का असर रहा।

    ये भी पढ़ें

    Jharkhand Land Scam Case: जमीन घोटाले में नया मोड़, गुप्त राज से हटा पर्दा; अब ED ने कोर्ट से की ये डिमांड

    डाल्टनगंज में तापमान ने बनाया रिकॉर्ड

    Jharkhand News: इससे आमजनों से लेकर पशु-पक्षियों तक का हाल बेहाल है। लोग बाहर निकलने से परहेज कर रहे हैं और मानसून का इंतजार कर रहे हैं। सर्वाधिक तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस डाल्टनगंज का रिकार्ड किया गया है। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि 15 से 17 जून तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में तेज गर्मी का असर रहेगा।

    राज्य में कहीं कहीं वज्रपात होने की भी संभावना है इसे लेकर यलो और आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं राजधानी रांची में 15 से 20 जून के मध्य सामान्य रूप से बादल छाए रहने और एक या दो बार हल्की वर्षा होने की संभावना बनी है। लेकिन गर्मी का प्रकोप कुछ ऐसा है कि बादल संघनित नहीं हो पा रहा है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें

    Rajmahal Lok Sabha Result: राजमहल सीट कैसे हार गई BJP? पार्टी ने राज से उठाया पर्दा; कहा- साजिश की गई

    ये रहा 40 पार वाले जिलों का तापमान :

    रांची - अधिकतम 40 डिग्री सेल्सियस

    डाल्टनगंज - 45.2 डिग्री सेल्सियस

    जमशेदपुर - 43.4 डिग्री सेल्सियस

    बोकारो - 43.5 डिग्री सेल्सियस

    चतरा - 42.4 डिग्री सेल्सियस

    देवघर - 42.4 डिग्री सेल्सियस

    धनबाद - 42.2 डिग्री सेल्सियस

    गढ़वा - 44.7 डिग्री सेल्सियस

    गिरिडीह - 43.2 डिग्री सेल्सियस

    गोड्डा - 39 डिग्री सेल्सियस

    गुमला - 41.5 डिग्री सेल्सियस

    पाकुड़ - 36 डिग्री सेल्सियस

    साहिबगंज - 35.3 डिग्री सेल्सियस

    हजारीबाग - 42.9 डिग्री सेल्सियस

    जामताड़ा - 40 डिग्री सेल्सियस

    खूंटी - 41.2 डिग्री सेल्सियस

    लातेहार - 41.4 डिग्री सेल्सियस

    पलामू - 44.9 डिग्री सेल्सियस

    रामगढ़ - 43.4 डिग्री सेल्सियस

    सरायकेला खरसावां - 44.2 डिग्री सेल्सियस

    सिमडेगा - 39.5 डिग्री सेल्सियस

    पश्चिमी सिंहभूम - 41.4 डिग्री सेल्सियस

    पिछले 24 घंटे में ऐसा रहा मौसम 

    पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो राज्य में कहीं कहीं आंधी के साथ हल्की व मध्यम दर्जे की वर्षा हुई। सबसे अधिक वर्षा 21 मिमी सिमडेगा के बांसजोर में हुई। राज्य के गढ़वा, पलामू, डाल्टनगंज में भीषण हीटवेव का असर देखने को मिला।

    सबसे अधिक अधिकतम तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस डाल्टनगंज का रिकार्ड किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस चाईबासा का रिकार्ड किया गया। राजधानी रांची की बात करें तो अधिकतम तापमान 40 डिग्री जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।