Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand Weather Today: झारखंड में ठंड और कोहरे का डबल अटैक, थमी गाड़ियों की रफ्तार; यात्री परेशान

    Updated: Sat, 18 Jan 2025 08:02 AM (IST)

    झारखंड के ज्यादातर जिलों में ठंड का सितम लगातार जारी है जिसका असर लोगों के जनजीवन पर भी देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों त ...और पढ़ें

    झारखंड में कोहरे से बढ़ी लोगों की मुश्किलें
    झारखंड में कोहरे से बढ़ी लोगों की मुश्किलें

    HighLights

    1. ठंड और कोहरे की वजह से सब्जी की फसल को हो रहा नुकसान
    2. सर्दी के सितम से लोग हो रहे बीमार, सामने आ रहे सर्दी, खांसी व बुखार के मरीज

    जागरण संवाददाता, रांची। Jharkhand Weather Today: राजधानी रांची सहित प्रदेश के ज्यादातर जिलों के मौसम में बदलाव जारी है। आंशिक बादल छाए रहने की वजह से तापमान में इजाफा हुआ है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले कुछ दिनों में मौसम में ज्यादा बदलाव होने की संभावना नहीं है। सुबह के समय कोहरे की वजह से ट्रेन और फ्लाइट प्रभावित हो रही हैं, जिसकी वजह से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

    चतरा: ठंड से बढ़ी लोगों की मुश्किलें

    प्रखंड में शीतलहर और कोहरे का दौर जारी है। कोहरे से जहां एक और ठंड बढ़ गई है, वहीं हवाएं चलने से ठिठुरन भी बढ़ गई है।। ठंड व कोहरे से लोग प्रभावित हो रहे हैं।

    सुबह के समय नजर आई घने कोहरे की चादर

    वहीं दूसरी ओर सब्जी की फसल को भारी नुकसान हो रहा है। पिछले चार-पांच दिनों से लगातार कोहरे का प्रकोप जारी है।

    शुक्रवार को गिद्धौर का अधिकतम तापमान 18 डिग्री एवं न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कोहरे व ठंड से सबसे ज्यादा परेशानी मजदूर वर्ग के लोगों को हो रहा है। उन्हें क्षेत्र में काम नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में गुजर बसर करने में दिक्कत हो रहा है।

    ठंड व कोहरे से यात्रियों को दिक्कत हो रहा है। वहीं प्रशासन द्वारा अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है, जो काफी दुर्भाग्यपूर्ण है।

    गढ़वा: सुबह से इंतजार, दोपहर में निकली धूप

    जिले में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शुक्रवार की सुबह में घना कोहरा छाया रहा। दोपहर 12 बजे के बाद धूप निकली, लेकिन कनकनी भरी ठंड से आम जनजीवन बेहाल नजर आया।

    खबरें और भी

    शुक्रवार को न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस एवं अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। दिन में ठंडी हवा के कारण कनकनी का असर रहा। जबकि शाम चार बजे के बाद ही कोहरा छा गया।

    इस मौसम में लोगों में ठंड जनित बीमारियों का असर देखा जा रहा है। अधिकतर लोगों में सर्दी, खांसी व बुखार के साथ सांस लेने में परेशानियां सामने आ रही हैं। इससे सरकारी एवं निजी अस्पतालों में इलाज कराने के लिए लोगों की भीड़ लग रही है।

    इस मौसम के कारण आम लोगों की दिनचर्या देर से शुरु हो रही है। सुबह में देर तक लोग बिस्तरों में ही दुबके रह रहे हैं।

    ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेते लोग

    आलम यह है कि सुबह 10 बजे तक कार्यालयों में काम करने वाले लोग एवं विद्यार्थियों को ही सड़कों पर आवाजाही करते देखा जा रहा है। ठंड से बचने के लिए लोग को आग का सहारा ले रहे हैं।

    सिमडेगा: जिले में भी ठंड का असर जारी है

    जिले में कड़ाके की ठंड का सितम जारी है, लोगों को सुबह एवं शाम में ठंड अधिक सता रही है। राहत की बात यह है कि सिमडेगा क्षेत्र कोहरे के प्रभाव से लगभग बचा हुआ है।

    हालांकि, विगत दो दिनों से आसामान में बादल जरूर छाए रहे। बारिश की आशंका बनी हुई थी, लेकिन शुक्रवार को मौसम साफ रहा।

    तेज धूप निकलने से लोगों ने राहत की सांस ली है। जिले के न्यूनतम तापमान 8 से 9 डिग्री पर बना हुआ है। आने वाले कुछ दिन भी ऐसी ही स्थिति रहने का अनुमान मौसम विज्ञानियों ने की है।

    विदित हो कि मकर संक्रांति के बाद लोग ठंड में कमी की उम्मीद करते हैं, लेकिन इस बार ठंड में कोई खास कमी नहीं दिखी है।

    ये भी पढ़ें

    Bihar Weather Today: प्रचंड ठंड के लिए हो जाएं तैयार, IMD ने जारी किया कोल्ड डे का अलर्ट; बढ़ेंगी मुश्किलें

    UP Weather: यूपी में फ‍िर बार‍िश का अलर्ट, लखनऊ समेत कई ज‍िलों में छाएगा घना कोहरा, पढ़ें IMD की ताजा र‍िपोर्ट