यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jharkhand Weather: झारखंड के 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, तेज आंधी से हो सकता है नुकसान; पढ़ें मौसम का हाल
Jharkhand Weather झारखंड की राजधानी रांची समेत कई जिलों में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदलने वाला है। 20 जून को 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी क ...और पढ़ें

HighLights
- गर्मी से परेशान झारखंड के लोगों को आज से राहत मिलेगी।
- 20 जून से देवघर समेत 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है।
जागरण संवाददाता, रांची। Jharkhand Weather News: राजधानी रांची समेत आसपास के जिलों में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। रांची के कुछेक जगहों पर हुई बूंदाबांदी व हल्की वर्षा ने लोगों को तपती गर्मी से राहत दी है। वहीं रामगढ़ में हुई वर्षा के बाद यहां का तापमान 40 से लुढ़ककर गिरकर 29.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है, जो कि इस गर्मी का अब तक का सबसे कम तापमान है।
रांची में भी बुधवार को दिनभर काले बादल छाए रहे और तापमान 40 से गिरकर 37 पहुंच चुका है जबकि रात में यह आंकड़ा 30 के नीचे पहुंच चुका है। अब लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली है। बूंदाबांदी के बाद रात में 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से बह रही हवा ने काफी राहत दी है।
झारखंड के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र रांची द्वारा जारी पूर्वानुमान की बात करें तो 20 जून को राज्य के उत्तर पूर्वी हिस्से यानी देवघर, दुमका, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, गिरिडीह, धनबाद और साहिबगंज के साथ साथ दक्षिण हिस्से यानी पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां में भारी वर्षा को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।
तेज आंधी का भी अलर्ट
Jharkhand News: साथ ही इन जिलों में 40 से 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा बहने को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने आमजनों को मौसम के बदलते तेवर से सतर्क रहने की सलाह दी है। वहीं राजधानी में 20 से 25 जून तक आंशिक बादल छाए रहेंगे और हल्की व मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है। पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो राज्य में कहीं कहीं मेघगर्जन एवं आंधी के साथ हल्की व मध्यम दर्जे की वर्षा हुई जबकि धनबाद के पंचेत में 65.4 मिमी के साथ सर्वाधिक वर्षा हुई।
खबरें और भी
राज्य के कई जिलों में हीटवेव की स्थिति
अभी भी राज्य के कई जिलों में हीटवेव की स्थिति बनी हुई है। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस गढ़वा का रिकार्ड किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस देवघर का रिकार्ड किया गया। राजधानी रांची की बात करें तो अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।