Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand Weather: झारखंड में फिर बढ़ने लगा तापमान, कहीं बारिश तो कहीं गर्मी करेगी परेशान; यलो अलर्ट जारी

    Updated: Mon, 21 Apr 2025 07:43 AM (IST)

    झारखंड के मौसम में बदलाव शुरू हो गया है। आंधी-तूफान और बारिश के बाद आधे प्रदेश में तापमान में इजाफा होने के आसार हैं। मौसम विभाग की ओर से यलो अलर्ट जा ...और पढ़ें

    राज्य के कई हिस्सों में बारिश और बिजली गिरने के आसार
    राज्य के कई हिस्सों में बारिश और बिजली गिरने के आसार

    HighLights

    1. प्रदेश के कई जिलों में बढ़ेगा पारा, गर्मी से लोग होंगे परेशान
    2. राजधानी रांची सहित कई जिलों में छाए रहेंगे आंशिक बादल

    जागरण संवाददाता, रांची। Jharkhand Weather: पिछले दिनों पश्चिमी विक्षोभ, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के कारण राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में आंधी-तूफान के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई। मौसम में बदलाव के कारण तापमान में गिरावट हुई, लेकिन दो दिनों से तेज धूप ने धीरे-धीरे तापमान बढ़ाना शुरू कर दिया है। इससे गर्मी बढ़ने के आसार भी बढ़ने लगे हैं।

    राज्य के आधे हिस्से में बढ़ेगा पारा

    मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया कि राज्य के आधे हिस्से में तेजी से तापमान में वृद्धि होगी, इसे लेकर यलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

    वहीं, गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, कोडरमा, हजारीबाग, बोकारो, रामगढ़, गिरिडीह और धनबाद में तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इन जिलों में आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे।

    इन जिलों में बिजली गिरने की संभावना

    इसके अलावा लोहरदगा, रांची, खूंटी, सिमडेगा, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां और गुमला में भी आंशिक बादल छाए रहेंगे और कुछ जगहों पर बिजली गिरने की भी संभावना है। पूर्वानुमान के अनुसार 21 से 24 अप्रैल तक राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में मौसम शुष्क बना रहेगा।

    3 दिन में 5 डिग्री तक बढ़ेगा पारा

    मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य में अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे धीरे 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। इसके बाद अगले दो दिनों तक तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

    धनबाद में दर्ज हुआ सबसे कम न्यूनतम तापमान

    झारखंड में पिछले 24 घंटे के दौरान लगभग सभी जगहों पर मौसम शुष्क बना रहा। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस डाल्टनगंज का और सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस धनबाद में रिकॉर्ड किया गया।

    खबरें और भी

    वहीं, राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

    ये भी पढ़ें

    Bihar Weather: भीषण गर्मी के लिए हो जाएं तैयार, 40 डिग्री के पार जाएगा पारा; IMD ने जारी की चेतावनी

    Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम की मार से किसान बेहाल, खेतों में सड़ गई सब्जियां,आम की फसल भी बर्बाद