Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand Weather Today: झारखंड में मानसून से मिली राहत; आज इन 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; पढ़ें मौसम का हाल

    Updated: Fri, 21 Jun 2024 08:24 AM (IST)

    Jharkhand Weather News झारखंड में भी मानसून ने दस्तक दे दी है। इस मानसून से तपती गर्मी से जहां लोगों को राहत मिली है तो वहीं दूसरी ओर खरीफ फसलों की तै ...और पढ़ें

    झारखंड में मौसम ने ली करवट (जागरण)
    झारखंड में मौसम ने ली करवट (जागरण)

    HighLights

    1. राजधानी रांची समेत आसपास के जिलों में शाम में हुई वर्षा के बाद मौसम सुहावना
    2. रांची में दिनभर छाए रहे काले बादल, शाम में हुई एक घंटे की वर्षा ने दी गर्मी से राहत

    जागरण संवाददाता, रांची। Jharkhand Weather: राजधानी रांची समेत आसपास के जिलों में शाम में हुई वर्षा के बाद मौसम सुहावना हो गया है। तपती गर्मी से जहां लोगों को राहत मिली है वहीं दूसरी ओर खरीफ फसलों की तैयारी में जुटे किसानों के बीच उम्मीद जगी है। राजधानी में दिनभर आसमान में काले बादल छाए रहे और शाम में झमाझम हुई वर्षा के बाद पूरा शहर पानी पानी हो गया।

    करीब एक घंटे की वर्षा में शहर के अधिकांश जगहों पर जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। शहर के कोकर, लालपुर, मेन रोड, रेलवे स्टेशन रोड, हरमू, हिंदपीढ़ी, धुर्वा समेत कई अन्य जगहों पर जलजमाव हो गया। नालों से गंदा पानी उफनकर बाहर निकलने लगा। वर्षा के दौरान ओवरब्रिज के पास जाम लग गया।

    लोगों से सावधान रहने की अपील

    Jharkhand News: कुछ देर के लिए शहर का आवागमन भी ठप हो गया। शहर के लोगों ने पहली वर्षा का जमकर लुत्फ भी उठाया और वर्षा के दौरान छतरी व रेनकोट पहनकर बाहर निकले। मौसम विज्ञान केंद्र रांची द्वारा जारी रिपोर्ट में बताया गया कि राजधानी के अलावे बोकारो, गुमला, गढ़वा, हजारीबाग, खूंटी, कोडरमा, लोहरदगा, रामगढ़, सिमडेगा में जमकर वर्षा हुई है।

    जिससे पूरे राज्य का तापमान लुढ़ककर 40 के नीचे पहुंच चुका है। पिछले एक माह के दौरान यह पहली बार है कि पूरे राज्य में हीटवेव का असर लगभग समाप्त हो गया है। केंद्र द्वारा जारी बुलेटिन में बताया गया कि पूरे राज्य का तापमान 40 से नीचे पहुंच चुका है। लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

    खबरें और भी

    8 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट

    मौसम विज्ञान केंद्र रांची द्वारा जारी पूर्वानुमान की बात करें तो 21 जून को राज्य के उत्तर पूर्वी हिस्से यानी देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, धनबाद, जामताड़ा, गिरिडीह और साहिबगंज के अलावे दक्षिणी हिस्से यानी पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां में कहीं-कहीं भारी वर्षा को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में 40 से 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा के बहने की भी संभावना है और आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यह स्थिति 23 जून तक बनी रहेगी।

    ऐसा रहा मौसम 

    पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो राज्य में कहीं कहीं मेघगर्जन एवं आंधी के साथ हल्की व मध्यम दर्जे की वर्षा हुई। सबसे अधिक वर्षा 63.5 मिमी खूंटी में रिकार्ड की गई। वहीं सबसे अधिक अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री पलामू का जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस रांची का रिकार्ड किया गया।राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

    Prashant Kishor: 'प्रशांत किशोर तुरंत माफी मांगें', PK के खिलाफ शिक्षकों ने खोला मोर्चा; कहा- अपमान बर्दाश्त नहीं

    Giriraj Singh: 'मैं 2014 से झेल रहा हूं...', गिरिराज सिंह ने दिया चौंकाने वाला बयान; सियासत हुई तेज