यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jharkhand Weather Today: झारखंड के 6 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 25 जून को भी गरजेंगे बादल; पढ़ें मौसम का हाल
Jharkhand Weather News झारखंड में 24 और 25 जून को मौसम एक बार फिर से बिगड़ने वाला है। किसानों और नाविकों को सावधान रहने की सलाह दी गई है। रांची कार्य ...और पढ़ें

HighLights
- झारखंड के 6 जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी
- झारखंड में 25 जून को भी कई जिलों में बारिश होगी
डिजिटल डेस्क, रांची। Jharkhand Weather: झारखंड में भीषण गर्मी से बेहाल लोगों को अब राहत मिलने लगी है। दक्षिण-पश्चिम मानसून की धाराएं शुक्रवार को झारखंड के उत्तरी जिलों में पहुंच गईं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची कार्यालय ने शुक्रवार शाम को औपचारिक रूप से घोषणा की थी कि दक्षिण-पश्चिम मानसून धाराएं संथाल परगना के कुछ हिस्सों में प्रवेश कर चुकी हैं।
24 जून को इन जिलों में जमकर होगी बारिश
वहीं अब इस मानसून ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है जिससे कई जिलों में भारी बारिश शुरू हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार 24 जून को राज्य के उत्तर-पूर्वी भाग जामताड़ा, देवघर, दुमका, पाकुड़, गोड्डा, साहिबगंज में कहीं-कहीं पर भारी वर्षा की संभावना है।
25 जून को भी इन जिलों में जमकर होगी मूसलाधार बारिश
Jharkhand News: वहीं 25 जून को उत्तर-पूर्वी और निकटवर्ती मध्य भागों रांची समेत रामगढ़, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, पाकुड़, गोड्डा, साहिबगंज में भारी वर्षा को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कहीं-कहीं पर गर्जन और तेज हवाओं की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगी। लोगों से सावधान रहने के लिए कहा गया है।